
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा नवरात्र के मौके पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग नौ मंदिरों में जीर्णोद्धार अभियान चलाया जायेगा. इसकी शुरुआत शनिवार यानि कलश स्थापना के दिन सोनारी क्षेत्र की की जाएगी. एक वार्ता के दौरान कांग्रेसजनों ने बताया की चुनाव के वक्त जब मंत्री बन्ना गुप्ता अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे थे, उस वक्त उन्होंने पाया था कि कई मंदिरों की हालत काफी ख़राब है, कोरोना काल के कारण ये कार्य विगत दिनों पूरा नहीं हुआ था. नवरात्र के मौके पर क्षेत्र के विधायक सह मंत्री ने क्षेत्रवासियों के समस्या को ध्यान में रखते हुए नवरात्र के नौ दिनों में नौ मंदिरों के जीर्णोद्धार का जिम्मा उठाया है. पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नौ मंदिरों का जीर्णोद्धार इस दौरान किया जायेगा, शनिवार यानि कलश स्थापना के दिन सोनारी के निर्मंल नगर स्थित शिव मंदिर से इसकी शुरुआत की जाएगी. वैसे कांग्रेस को मुसलिम तुष्टिकरण के लिए जाना जाता है, लेकिन जमशेदपुर पश्चिम में चुनाव जीतने के मंत्र को समझते हुए बन्ना गुप्ता ने यह बेहतर कदम उठाया है, जिसकी तारीफ हो रही है और उनके हिंदू प्रेम की सर्वत्र चर्चा हो रही है.





