
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर-मोंगरा मुख्य मार्ग पर मां पाउड़ी मंदिर के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्थानीय निवासी 60 वर्षीय ज्योति देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घटना के तुरंत बाद घायल ज्योति देवी को पास के संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घायल ज्योति देवी की गंभीर चोट देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
ज्ञात हो की हर दिन की तरह शुक्रवार को भी दुर्गा मंदिर जगन्नाथपुर मोंगरा रोड़ दास टोला स्थित अपने घर से ज्योति देवी अपने पुत्र राजा दास के साथ मॉर्निग वाक के लिए निकली थी। उसी समय मां पाउड़ी मंदिर से कुछ कदम आगे करीब साढे पांच बजे प्रातः पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सीधे ज्योति देवी को धक्का मार दिया, जिससे वह वहीं मंह के बल गिर गईं। वहीं वाहन तेजी से भाग निकला। तुरंत पुत्र राजा दास ने अपने घर में फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही घरवालों ने आकर उन्हें पास के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। ज्योति देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें तुरंत टीएमएच के लिए रेफर कर दिया।







