• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-attacks-congress-jmm-भाजपा ने कहा-भारत बंद पूरी तरह टाय-टाय फिस्स, जनता ने ही कर दिया विरोध, सरकारी गुंडागर्दी कर रहे थे सत्ताधारी दल, जानें किस नेता ने क्या कहा

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर ने भारत बंद को पूर्ण रूप से असफल करार दिया है. सोमवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भारत बंद को पूर्ण रूप से बेअसर बताया. उन्होंने कहा कि पग-पग में अपना चाल और चरित्र बदलने वाली झामुमो-कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल किसानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रही है. हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, एक ओर तो वो किसानों के लिए खड़े होने का ढोंग करती है. तो वहीं, और दूसरी ओर राज्य में धान की सरकारी क्रय पर रोक लगाई है. राज्य में किसानों के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर झामुमो किसानों के हमदर्द बनने का स्वांग रच रही है. वहीं, भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान प्रदर्शन करते कहीं नहीं दिखे बल्कि झामुमो-कांग्रेस-राजद के कार्यकर्ता ही दिखे. कहा कि नई कृषि नीति से किसान नहीं कांग्रेस परेशान दिख रही है. कहा कि जिस तरह से साकची बाजार समेत पूरे प्रदेश में तथाकथित भारत बंद के नाम पर सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं की अराजकता देखी गयी वो स्वस्थ लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है.इधर, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदीं नें कृषि बिल के विरोध में विपक्षी दल समर्थित किसानों के भारत बंद को जमशेदपुर में असफल करार दिया है. उन्होनें कहा कि जमशेदपुर में यह बंद टॉय टॉय फिस्स हो गया. झामुमो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के बावजूद शहर में आम दिनों की तरह कामकाज हुआ. उन्होनें कहा कि बंद की असफलता नें यह साबित कर दिया की आम जनता और असली किसान इस बिल के साथ है. उन्होनें कहा कि दरअसल यह एक प्रायोजित आंदोलन है. आम किसानों का इस आंदोलन से कोई वास्ता नहीं है. देश का असली किसान तो इस बिल में अपनी खुशहाली देख रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमों को तो इस कृषि बिल के विरोध का नैतिक अधिकार नही है क्योंकि किसानों के हित की बात करने वाली इन पार्टियों ने झारखंड में कृषि आशीर्वाद योजना को बंद कर एवं कृषि बीमा योजना के प्रीमियम को समाप्त कर किसानों को नुकसान पहुचानें का काम किया है. उन्होंने कहा कि आज बंदी के दौरान झामुमो ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से जिस तरह जोर जबरदस्ती ओर गुंडागर्दी की है. वह निंदनीय है. दूसरी ओर, भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा है कि आज की बंदी पूरी तरह असफल रही. कांग्रेस समर्थकों ने पुलिस प्रशासन की मदद से जनता को परेशान करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा है एनएच 33 में पुलिस के सामने बड़े वाहन के शीशे तोड़ दिए गए. साथी बड़ी लोरी को ट्रक में आड़े तिरछे करके खड़ा कर दिया, जिससे एंबुलेंस को भी जाने में तकलीफ होने लगी. उन्होंने सिटी एसपी को फोन करके मामले की जानकारी दी और बताया कि आप स्वयं संज्ञान ले अन्यथा जनता सड़क पर उतरकर बंदीधारियों से निपट लेगी, उसके तुरंत बाद मानगो थाना के थानेदार ने उनको फोन करके घटनास्थल की जानकारी मांगी. उन्होंने जानकारी दिया कि तब वहां से बंद करवाने वाले समर्थक भागे. भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष व जमशेदपुर पश्चिम से विधायक के लिए प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा भारत बंद बुरी तरह असफल रही. भारत के किसानों ने विपक्ष की इस आंदोलन को समर्थन नहीं दिया. किसान जानते हैं कांग्रेस, आरजेडी, सपा, अकाली दल, एनसीपी, वामदल, इत्यादि विपक्षी दल केवल मोदी के खिलाफ लामबंद हुए हैं. ये सभी किसानों के हितैषी नहीं है. किसानों को यह भी मालूम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा लाया गया किसान बिल किसानों के लिए लाभकारी है और दलालों की काली कमाई बंद होने वाली है. किसान तथाकथित नेताओं के बहकावे में आने वाले नहीं है. देश की जनता भी यह समझ रही है कि किसान का मुखौटा पहनकर विपक्ष केवल मोदी के खिलाफ राजनीति कर रहा है, टुकड़े-टुकड़े गैंग भी इस आंदोलन के अवसर का लाभ उठाकर भारत विरोधी गतिविधियों में भी लग गया है. जनता सब देख रही है. (नीचे पढ़ें)

कांग्रेस एवं झामुमो की गठबंधन सरकार ने किसानों को ठगा है : डाॅ गोस्वामी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस व झामुमो की गठबंधन सरकार ने किसानों को ठगा है तथा आज इन पार्टियां किसानों के लिए घड़ीआली आँसू बहा रही है.
डाॅ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने किसानों को कृषि कार्य में सहयोग के लिए कृषि आशीर्वाद योजना के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही थी । परन्तु हेमन्त सरकार के गठन के साथ ही किसानों की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना बंद कर दी गई । झारखंड विशेषकर कोल्हान कृषि प्रधान क्षेत्र है । राज्य में सरकार द्वारा अब तक धान क्रय केन्द्र न खोले जाने के कारण किसानों को अपने मेहनत का फसल धान 12 सौ रूपये प्रति क्विंटल बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है । जबकि केन्द्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2050 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया है ।डाॅ गोस्वामी ने कहा कि आज के भारत बंद का कोल्हान में कोई असर नहीं पड़ा । सूबे के किसान इस बंद से अलग रहे । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के हितैषी हैं । भाजपानीत केन्द्र सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए कृतसंकल्प है ।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-mp-vidyut-mahato-जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मानगो मंडल के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय छोटू पंडित को मरने के 5 साल बाद दिये 1 लाख रुपये, काश यह पैसे पहले मिले होते तो………

jamshedpur-mp-vidyut-mahato-जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मानगो मंडल के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय छोटू पंडित को मरने के 5 साल बाद दिये 1 लाख रुपये, काश यह पैसे पहले मिले होते तो………

indian-red-cross-society-भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्वर्गीय चंदूलाल भालोटिया की याद में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

indian-red-cross-society-भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्वर्गीय चंदूलाल भालोटिया की याद में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

bharat-band-intuc-president-झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने निकाली मजदूरों की रैली, किसान बिल का विरोध

bharat-band-intuc-president-झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने निकाली मजदूरों की रैली, किसान बिल का विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News