
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के एक निष्ठावान कार्यकर्त्ता एवं भाजपा मानगो मंडल के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय छोटू पंडित के परिजनों को सांसद विद्युत वरण महतो ने एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया. स्वर्गीय छोटू पंडित का बीते 29 अक्टूबर 2015 को संध्या कुछ अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने उस वक्त ही उनके परिवार को आर्थिक मदद देने का वादा किया था. इस वायदे के मुताबिक, वे बुधवार को करीब पांच साल बाद मानगो निवासी स्वर्गीय छोटू पंडित की पत्नी रानी पाठक और पुत्री से मिलकर एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की. काश यह राशि पहले मिल गयी होती तो अब तक काफी लाभ परिवार को हुआ होता, लेकिन देर आये, सांसद दुरुस्त आये और अपने वादे को पूरा किया, जिसकी तारीफ सारे लोग कर रहे है. उसके बाद सांसद विद्युत वरण महतो ने मानगो डिमना रोड के निवासी प्रबुद्ध समाजसेवी शिवजी सिंह की धर्मपत्नी एवं न्यूज़ हॉट मीडिया के निदेशक राकेश सिंह के माताजी स्वर्गीय नन्हे देवी जी की निधन के उपरांत उनके श्राद्ध भोज में परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. इस कार्य में सांसद विद्युत महतो के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री बीनानंद सिरका, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, नीलकमल शेखर, दशरथ चौबे, हरदयाल सिंह, दिलीप सिंह, मनोज बाजपेई, हरेराम यादव, छोटन मिश्रा, रविंद्र सिंह, सुनील सिंह जी, बिजय सोय, अनिमेष सिन्हा, राकेश प्रसाद, विनोद सिंह, संतोष उपाध्याय, प्रताप साहू, विजय ओझा, घनश्याम साहू, युवा नेता संतोष पंडित, सुशील पांडे एवं भाजपा मानगो मंडल के पदाधिकारियों के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्त्ता मुख्य रूप से मौजूद थे.






