
सरायकेला : शनिवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला पहुंचे. जहां भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रशिक्षण शिविर आयोजन करने साथ ही 16 दिसंबर को राज्य सरकार के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की. कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिला प्रभारी जेबी तुबिद समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए. नए संसद भवन निर्माण हेतु किए गए शिलान्यास को बड़ी उपलब्धि करार दिया. उन्होंने देश के विकास, लोगों के विकास तथा लोगों के स्वाभिमान को लेकर भाजपा के कार्य को अभूतपूर्व बताया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार तथा संगठन की मजबूती को लेकर दिशा निर्देश दिया. वहीं बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत का भी दावा किया.





