
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली कबीरनगर में छापामारी कर फर्जी इ-टिकट वाले को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. एसके कम्यूनिकेशन नामक उक्त दुकान में छापामारी कर आरपीएफ की टीम ने संचालक वसीम अख्तर अंसारी को गिरफ्तार किया, जो 21 साल का है और वह काफी समय से फर्जी इ-टिकट सेंटर का संचालन कर रहा था. उसके पास से आरपीएफ टीम ने 62 पुराने इ-टिकट रिजर्वेशन से संबंधित दस्तावेज, जिसकी कीमत 1 लाख 9 हजार 83 रुपये है, को बरामद किया है जबकि एक लैपटॉप और एक प्रिंटर को भी जब्त किया गया है. इस संबंध में आरपीएफ थाना की पुलिस ने एक एफआइआर भी दर्ज किया है.












