
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर स्थित आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में आज़ादनगर के जनसमस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय को सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल मे भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने बताया कि सफाईकर्मी कांग्रेसी होने का रौब जमाते हैं और बदतमिजी करते है. आजादनगर क्षेत्र में सफाई की शिकायत करने के बावजूद साफ-सफाई नहीं किया जाता है. रोड पर घर और बिल्डिंग बनाते समय कचड़ा और रॉ मैटेरियल सड़क पर गिरा दिया जाता है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि 15 दिनों के अंदर अगर इन सारी समस्याओं का सकारात्मक समाधान नहीं निकाला गया तो, भाजपा आजादनगर मंडल द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा तथा भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर खुद से साफ सफाई करेगी. प्रतिनिधिमंडल में जिला पदाधिकारी कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, फैयाज अहमद, मेराज अहमद, तहसीन हाशमी, सुर्खाब आलम, शादाब, शाहिद, मंडल महामंत्री मुनाजिर खान, गुलनार खान, मंतशा खान, माधुरी सिंह, सैफ अख्तर आदि अनेक संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे.



