
रांची : झारखंड और बिहार के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन के तौर पर बिहार के रहने वाले नागेंद्र तिवारी को नियुक्त कर दिया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसको लेकर एक पत्र जारी किया है, जिसके तहत नागेंद्र तिवारी को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. नागेंद्र तिवारी का केंद्र रांची रखा गया है यानी वे झारखंड का ही कामकाज देखेंगे जबकि बिहार का भी प्रभार उनको दिया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर यह नियुक्ति की गयी है. अब झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री का पद संभाल रहे धर्मपाल का पावर थोड़ा कट जायेगा क्योंकि अब उनके ऊपर में नागेंद्र जी सारा कामकाज देखने लगेंगे. इसको लेकर सबकी नजरें टिकी हुई है. धर्मपाल को लेकर हाल ही में काफी दिनों से विवाद भी चल रहा था, इस बीच यह नयी कार्रवाई भी संगठन के स्तर पर हो चुकी है.




