• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-jubilee-park-issue-जुबिली पार्क को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह ने फिर मंत्री बन्ना गुप्ता को घेरा, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम, अहम सवाल उठाया-आम लोग सड़क जाम करते है तो 356 धारा के तहत गैर जमानतीय धारा में केस होता है, जुबिली पार्क के रास्ते को बंद करने वाले पर चुप क्यों है सरकार-प्रशासन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
बन्ना गुप्ता टोपी लगाये हुए और अभय सिंह.

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के नेता अभय सिंह ने एक बार फिर से जुबिली पार्क के मामले में बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि जुबिली पार्क प्रकरण में मंत्री बन्ना गुप्ता का यह कहना कि हर हाल में जुबिली पार्क खुलेगा इसमें कोई राजनीति ना करें, यह आपत्तिजनक बात है. उन्होंने कहा है कि बन्ना गुप्ता से वे यह आग्रह करते है कि जब कोई व्यक्ति सड़क जाम करता है तो झारखंड सरकार या जिला प्रशासन 356 धारा के तहत गैर जमानतीय (नन बेलेबल सेक्शन) के तहत उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजती है. पूरे 2 वर्ष हो गए कोरोना के नाम पर जुबिली पार्क में किसी प्रकार की गतिविधियां ना हो इसे बंद किया गया है. जमशेदपुर की जनता यह मान कर चल रही थी लेकिन स्थानीय कारपोरेट कंपनी की नियत में ही खोट था कि वह आने जाने वाले रास्ते को भी बंद करना चाहती थी आखिर क्यों ? श्री सिंह ने कहा कि आप इस क्षेत्र के विधायक है, मंत्री है, हजारों बार जुबिली पार्क के अगल-बगल से गुजरे हैं, लेकिन एक बार भी आपके द्वारा इसको खोलने का प्रयास नहीं हुआ, ना ही कानून के तहत यह संज्ञान लिया गया कि आखिर क्यों बंद है ? जब राजनीतिक दल के लोग चिल्लाने लगे, जनता के हित पर सवाल खड़े करने लगे, तब आपकी कुम्भकर्णी निंद्रा जगी, जिससे यह प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला है. अभय सिंह ने कहा कि वे बन्ना गुप्ता से पूछना चाहते हैं कि क्या कानून से यहां इस शहर मे लागू नही है ? क्या संविधान एक निरीह और कमजोर व्यक्तियों तक ही सीमित है ? क्या भारत का कानून का डंडा कमजोर लोगों तक ही सीमित है? यह नहीं भूलना चाहिए कि यह शहर की आबादी 20 लाख के ऊपर है और भारी वाहनों से लेकर छोटी गाड़ियों का स्थिति भयावह है. आने वाले 25 वर्षों में यह सड़क नरक की ओर होगा. अगर हम आज अपने मौलिक अधिकारों से वंचित रहेंगे तो हमारे आने वाली पीढ़ियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. आखिर बंद करने की इजाजत किसने दिया और उपायुक्त से लेकर सभी लोगों ने कहा कि हम खुलवा देंगे पर खुला नही ? तो आखिर खोलने में दिक्कत क्या है ? यह जनता के बीच में पारदर्शी होना चाहिए. बिना झारखंड सरकार की अनुमति यह नहीं हो सकता था. जिला प्रशासन इस सरकार में किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में खड़ा है करें तो क्या करें. अभय सिंह ने कहा कि लेकिन जमशेदपुर की जनता इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी. कोरोना के कारण इस वैश्विक महामारी के कारण हम सरकार को मदद करना चाहते हैं परंतु जिस प्रकार सरकार हठधर्मिता करके जनता के मौलिक अधिकारों को छीनना चाहती है हम उसका विरोध करेंगे. मंत्री से आग्रह है कि 1 सप्ताह के अंदर आप खुलवाएं, हम सभी लोग आपको मोहलत देते हैं अन्यथा 1 सप्ताह के बाद बड़ा जन आंदोलन खड़ा होगा, जिसमें जेल भरो आंदोलन तक हम लोग करेंगे. अभय सिंह ने कहा कि सरकार को यह बताना होगा कि इसकी वैकल्पिक व्यवस्था क्या है, अगर जमीन के नेचर को चेंज किया गया तो इस मुद्दे पर दलहित राजनीति से ऊपर उठकर हम लोग आंदोलन करेंगे और हर चौक चौराहे पर बन्ना गुप्ता का पुतला जलेगा.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

Jamshedpur : शोभा सहाय ट्रस्ट ने किया फाइलेरिया की दवा का वितरण

Jamshedpur : ‘निर्माण एक अच्छे कल की’ ने बागबेड़ा में किया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व वितरण

Jamshedpur-Patamda : एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कमलपुर चेकनाका व सीएचसी का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News