• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 26, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-visit-of-jharkhand-congress-president-जमशेदपुर पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भव्य स्वागत, कांग्रेसियों में आयी नयी जान, जानें कहां किसने किया स्वागत, दूसरी ओर-bad-effect-नेता जी, जन जागरण अभियान ने जनता को हीकर दिया तबाह, घंटों जाम में फंसे रहे लोग, एंबुलेंस को भी नहीं मिला रास्ता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का स्वागत करने के लिए जमे कांग्रेसी.

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भव्य स्वागत जमशेदपुर में किया गया. जन जागरण अभियान के तहत वे यहां आये है. जन जागरण अभियान के तहत उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया और नारेबाजी की गयी. उनकी इंट्री आदित्यपुर से हुई तो आदित्यपुर पुल के पास ही जोरदार स्वागत किया गया. यहां कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा और उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मंत्री बन्ना गुप्ता, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, कांग्रेस के बड़े नेता अजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

कांग्रेसी नेता रजनीश सिंह, चिन्ना राव और अन्य स्वागत करते हुए.

यहां उनका स्वागत किया गया. इसके बाद वहां से वे लोग आगे बढ़े तो जुगसलाई वोल्टास बिल्डिंग के सामने कांग्रेसियों ने अपने नेता का स्वागत किया. यहां कांग्रेस नेता रजनीश सिंह, चिन्ना राव, अमित श्रीवास्तव गुड्डू, अखिलेश सिंह यादव, हंसपाल सिंह विक्की समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र सोनकर ने किया स्वागत.

धर्मेंद्र सोनकर ने हजारों समर्थकों संग प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का किया जोरदार स्वागत
भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमशेदपुर में जन जागरण अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का प्रथम आगमन हुआ. इस दौरान उनके साथ में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, मधु कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, राजीव रंजन,केशव कमलेश महतो, ज्योति मथारू, सुमित शर्मा, शमशेर आलम एवं तमाम नेताग थे. प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश और उनकी टीम का कांग्रेस ओबीसी के कोल्हान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर द्वारा जोरदार अभिनंदन माल्यार्पण कर, सोल, अंग वस्त्र, ढोल नगाड़ा पटाखा के साथ जोरदार स्वागत किया गया. श्री धर्मेंद्र ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कोल्हान का पहला दौरा है, लिहाजा इससे कार्यकर्ताओं में एक जोश भर गया है. आने वाले दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कोल्हान में कांग्रेस से आमजनों को जोड़ना है एवं कांग्रेस को और मजबूत बनाना है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कांग्रेसी नेता मनोज सिंह और अन्य स्वागत करते हुए.

कांग्रेस नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में स्वागत
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 नवंबर से 29 नवंबर तक आहूत जन जागरण अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के जमशेदपुर आगमन पर कांग्रेस और इंटक नेता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई में राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की का स्वागत किया गया, जिसमें मनोज कुमार सिंह के अलावा नीरज दुबे, बिरेंद्र यादव, बिट्टू शर्मा, कंचन पासवान, रविंद सिंह, गौतम कुमार, सिंध कुमार, श्याम सुंदर प्रसाद, राम स्वरूप गुप्ता, संजय सिन्हा, नरेश कुमार, बुलेट शर्मा, ध्रुव शर्मा के अलावा कई नेता शामिल थे. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी ने स्व प्रदीप मिश्रा जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तथा सभी नेताओं को कांग्रेस के जन जागरण अभियान में शामिल होने को कहा. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT
पारितोष सिंह के नेतृत्व में स्वागत करते कांग्रेसी.

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्य अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के आगमन पर वोल्टास गोलचक्कर, जादूगोड़ा चौक, सूरदा कॉलोनी में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियो द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार ने गरीबों के खाली से निवाला छीनने का काम कर रहा है आने वाले 2024 में देश की जनता ऐसे तानाशाही सरकार को हटाने का काम करेगी. डॉ परितोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान को युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता गांव- गांव, पंचायत-पंचायत में पहुंचकर मोदी सरकार की गलत नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर उन्हें युवाओं से आह्वान करेगी कि उन्हें देश से बैठक सत्ता से बेदखल करे. (नीचे देखे पूरी खबर)

कांग्रेसी नेता अजय सिंह, नट्टू झा, सीताराम चौधरी समेत अन्य स्वागत करते हुए.

नेता जी, जन जागरण अभियान ने ही लोगों की कमर तोड़ दी, घंटों जाम में फंसे रहे लोग, एंबुलेंस को भी नहीं बक्शा आपने
जमशेदपुर में कांग्रेस की ओर से महंगाई को लेकर जन जागरण अभियान को लेकर मंगलवार को कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शहर पहुंचे थे. आदित्यपुर के रास्ते वे शहर पहुंचे जहां खरकई पुल के पास उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा भी मौजूद रहे. राजेश ठाकुर अपने स्वागत कार्यक्रम में इतने मशगूल रहे कि उन्हे यह भी ध्यान नहीं रहा कि इससे जनता को कितनी परेशानी हो रही है. उनके आने से सड़क पर दोनों ओर लंबी जाम लग गई. इधर आदित्यपुर की ओर से बिष्टुपुर आने वाले वाहन जाम से बचने के लिए गलत दिशा से आने लगे. नतिजा दोनों ओर लंबा जाम. इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई पर नेता जी को खुद से फुर्सत नहीं मिली. (नीचे देखे पूरी खबर)

जाम की स्थिति का नजारा.

केंद्र पेट्रोल में 50 रुपये की कमी करे तो राज्य 10 रुपये कम करेगा- राजेश ठाकुर
इस दौरान राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के रहते देश में महंगाई चरम पर है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार तेल की कीमतों में 50 रुपये की कमी करती है, तो झारखंड सरकार भी 10 रुपये की कमी करने को तैयार है. ठाकुर ने कहा कि जिस तरह हिमाचल प्रदेश की जनता ने महंगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त होकर पीएम मोदी को करारा जवाब दिया है, उसी तरह पूरे देश की जनता को जागरूक होकर केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होना होगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का बयान-वीडियो-video.

उन्होंने कहा कि टाटा समूह केंद्र के इशारे पर काम कर रहा है. धरती आबा भगवान बिरसा के सम्मान में टाटा समूह की झोली में एक फूल का भी नहीं होना था, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने झामुमो द्वारा टाटा स्टील के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को सही ठहराया और कहा कांग्रेस पूरी तरह से झामुमो के साथ खड़ी है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jamshedpur-sikh-करतारपुर का दर्शन दीदार करेंगे सिख, सिख समाज ने प्रधानमंत्री के निर्णय की सराहना की

jamshedpur-nepali-samity-जमशेदपुर में नेपाली सेवा समिति इस साल सत्यनारायण पूजा सादगी से मनायेगी, कार्तिक पूर्णिमा के दिन होता है भव्य आयोजन

adityapur-crime-आदित्यपुर में गोलीबारी और बमबारी के बाद अपराध की जगह में हलचल तेज, अपराधिक क्षेत्र में बढ़ता जा रहा घमासान की स्थिति, फिर अपराधी दे सकते है आपराधिक घटना को अंजाम

adityapur-crime-आदित्यपुर में गोलीबारी और बमबारी के बाद अपराध की जगह में हलचल तेज, अपराधिक क्षेत्र में बढ़ता जा रहा घमासान की स्थिति, फिर अपराधी दे सकते है आपराधिक घटना को अंजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur city sp felicitated : मुहर्रम पर नौजवान अखाड़ा समिति ने सिटी एसपी ललित मीणा को किया सम्मानित, अन्य पुलिस अधिकारियों की भी की गई पगड़ीपोशी 

Jamshedpur rural two accused arrested : गालूडीह के बड़बिल गांव में तलवारबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Jamshedpur rural muharram julus : चाकुलिया में बाजे-गाजे के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, युवाओं ने दिखाये एक से एक करतब, देखें video

West singhbhum military team defuses bomb : सोनपोखरी में मिला 30 किलो का जिंदा बम किया गया विनष्ट, सेना के बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से किया नष्ट, देखें video

Jharkhand rims director resignation issue : रिम्स के डायरेक्टर डॉ राजकुमार का इस्तीफा का मुद्दा गर्माया, विधायक सरयू राय ने की मांग, डॉ राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur city sp felicitated : मुहर्रम पर नौजवान अखाड़ा समिति ने सिटी एसपी ललित मीणा को किया सम्मानित, अन्य पुलिस अधिकारियों की भी की गई पगड़ीपोशी 

Jamshedpur rural two accused arrested : गालूडीह के बड़बिल गांव में तलवारबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Jamshedpur rural muharram julus : चाकुलिया में बाजे-गाजे के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, युवाओं ने दिखाये एक से एक करतब, देखें video

West singhbhum military team defuses bomb : सोनपोखरी में मिला 30 किलो का जिंदा बम किया गया विनष्ट, सेना के बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से किया नष्ट, देखें video

Jharkhand rims director resignation issue : रिम्स के डायरेक्टर डॉ राजकुमार का इस्तीफा का मुद्दा गर्माया, विधायक सरयू राय ने की मांग, डॉ राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएम

Jamshedpur dc action in SIR : एसआइआर के लिए फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज बनाने पर होगी कार्रवाई, कई सारे फर्जी मामले आने के बाद जमशेदपुर के डीसी ने दी चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News