
जमशेदपुर : नेपाली सेवा समिति के जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित कार्यालय में समिति के अध्यक्ष राम नारायण की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें हर वर्ष की भांति समिति परिसर में आयोजित होने वाले कार्तिक 19 नवंबर को पूर्णिमा के दिन श्रीश्री सत्यनारायण पूजा के बारे विशेष चर्चा की गई. कोरोना के कारण और सरकार द्वारा स्पष्ट गाइडलाइन नही होने के कारण इस वर्ष सत्यनारायण पूजा सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा में किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं किया जाएगा और भीड़ न हो इसके लिए प्रसाद वितरण भी पैकेट में किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए कोरोना से संबंधित सुरक्षात्मक किट जैसे मास्क, सेनिटाइजर, टेंपरेचर गन, हैंड गलब्स इत्यादि की व्यवस्था कमिटी द्वारा किया जाएगा. श्रीश्री सत्यनारायण पूजा नेपाली सेवा समिति में काफी भव्यता के साथ किया जाता रहा है, जिसमें समाज के लोगों के लिए नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा रात्रिभोज की भी व्यवस्था रही है. अतः इस कार्यक्रम में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी नेपाली समाज के लोग शामिल होते हैं इसीलिए इस वर्ष ज्यादा भीड़ इकठ्ठा न हो, इसके लिए सबों को व्हाट्सअप अथवा अन्य सूचना के माध्यम से नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होने का खबर दिया जाएगा. समिति के महासचिव विजय कुमार दमाई द्वारा धन्यवाद दिया गया. मीटिंग में परिषद चेयरमैन गोपाल सिंह थापा के अलावा सूरज थापा, एसके गुरुंग, ज्योति अधिकारी, सुख बहादुर गुरुंग, गोपाल परियार, शंकर थापा, अनुप कुमार थापा, राजीव सुनार, विनोद सोनार एवं आशा सोनार उपस्थित थे.






