• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-saryu-roy-party-bjm-सरयू राय की ऐतिहासिक जीत के दो साल होंगे पूरे, 23 दिसंबर को दो साल पर जनता तक जायेगी पार्टी, सरयू राय बोले-आलोचनाओं की सूची बनाये सारे कार्यकर्ता और दूर करें कमियां, कोई भी राष्ट्रीय पार्टी हमारे खिलाफ नहीं, एक समूह है, वह आक्रामक है, कठिनाई पैदा करता है, पर डटकर करें मुकाबला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों, मोर्चा, मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक में आगामी 23 दिसम्बर को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करनें पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि 23 दिसंबर को जमशेदपुर पूर्वी के ऐतिहासिक विजय के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं और उक्त दिन को किस रूप में मनाये यह हम सभी को तय करना है. कार्यक्रम को कैसे स्वरूप दें और जो लोग प्रारंभ से जुड़े और नए लोग भी जुड़े उनसे संबंध स्थापित करें. कार्यक्रम में सभी लोगों की सहभागिता हो. जिस जुनून के साथ वर्ष 2019 में जनता के सहयोग से जंग लड़ी गई थी वह कमोवेश आज भी जारी है. 23 तारीख को जनता से जुड़कर एक समा बांधें. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ना है और हम संगठित तरीके से लड़े. विधायक सरयू राय ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 दिसम्बर 2019 को आया था. दो वर्ष पूरा हो गया. संगठन के रूप में हमें संगठित होना है. पांच आदमी एकसाथ जुटते है. एक साथ काम करते हैं तो खूबी सामने आती है और कमी भी. संगठित होकर कमी को दूर करने की कोशिश करें तभी हम एक संगठन के रूप में संगठित होंगे. कहावत है कि खूबियों की चर्चा सर्वत्र है और कमियों कि चर्चा एक उचित स्थान पर. इसलिए कमियों को एक सही स्थान पर बताना चाहिए. नीति सिद्धान्त के आधार पर चलना चाहिए. (नीचे देखे पूरी खबर)

वे सभी जो हमारे साथ है उनको एक परिवार मान के चलें. संगठन का स्वरूप सार्वजनिक होता है इसलिए संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना चाहिए. अधिक से अधिक लोगों की यथासंभव मदद् करें और टोला मोहल्ला में लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें जोड़े तभी संगठन मजबुत होगा. उस दिन को केवल उत्सव के रूप में ना मनाएं. संगठन के नीचे तक जाएं. मंडल के नीचे हम कहां तक गए हैं, किस बूथ पर, कितने लोग हैं, उनसे मिले. हम 23 तारीख के कार्यक्रम को किस रूप में मनाये उसके लिए सबकी सलाह लेंगे. जो चुनाव हुआ था उसकी कमान यहां के लोगों ने संभाली थी. हमने ना तो कोई प्रलोभन दिया, ना ही कोई वादा किया. जनता ने हमें प्रतीक के रूप में आगे लाया और जीत दर्ज कराई. इन दो वर्षों में कुछ काम हुए, कुछ नहीं हुआ और कुछ काम की आलोचना हुई, उसकी सूची बनाए कि हमारे काम की कितनी आलोचना हुई कितनी सराहना हुई. यह हमें जानने का प्रयास होना चाहिए. शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर पार्टी का झंडा लगाए. हम प्रचार माध्यमों से क्या स्वरूप होगा और हम संदेश क्या देना चाहते हैं, यह तय करें. चुनाव पूर्वी का था लेकिन जमशेदपुर के सभी कोनों से लोगों ने भरपूर समर्थन किया था. हम जिले के सभी विधानसभा एवं जमशेदपुर के आसपास के इलाकों में संदेश पहुंचाएं. हम लोग जनता की सेवा करें. लोकतंत्र में सरकार के माध्यम से लोगों की कठिनाई दूर करें. कोई भी राष्ट्रीय पार्टी हमारे खिलाफ नहीं हैं. एक समूह है वह आक्रामक है, कठिनाई पैदा करता है, जगह-जगह विकास कार्यों को अवरूद्ध किया जाता है. एक परिवार के सदस्य है जो इस अनैतिक कार्य में सक्रिय हैं. हमें संगठित होकर सभी का सामना करना है. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, भास्कर मुखी, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) सह महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजेश प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह जोगी, असंगठित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, निजी सचिव सुधीर सिंह, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, विद्युत प्रतिनिधि विजय राव, उद्योग प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, आईटी कोषांग प्रतिनिधि विकास सिंह, पेयजल सहप्रभारी शंकर कर्मकार, युवा मोर्चा महामंत्री काशीनाथ प्रधान बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापति, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भूमिज, उलीडीह मंडल महामंत्री प्रेम सक्सेना, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह, शिव कुमार यादव, नीरज साहू,गोलमुरी प्रतिनिधि असीम पाठक, बर्मामाइंस प्रतिनिधि कमल किशोर, मार्टिन लैजर्स, दुर्गा राव, किरण सिंह, सुनीता सिंह, पिंकी विश्वास, सीता देवी, सीमा गोस्वामी, डी मनी, सरवसती खामरी, मोनी नाग, लक्ष्मी सरकार, पुतुल सिंह, गणेश शर्मा, विजय सिंह, प्रेम करण पांडेय, त्रिलोचन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-rural-police-success-चाकुलिया पुलिस ने 18 मवेशी से लदा ट्रक और बोलेरो जब्त, 8 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

jamshedpur-rural-police-success-चाकुलिया पुलिस ने 18 मवेशी से लदा ट्रक और बोलेरो जब्त, 8 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

jamshedpur-mp-vidyut-mahato-जमशेदपुर के सांसद ने टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों का मुद्दा उठाया, कोरोना के दौरान प्रभावित ट्रेनों का ठहराव और परिचालन सामान्य करने का बनाया दबाव

adityapur-public-protest-आदित्यपुर में रेलवे की चाहरदिवारी के खिलाफ जनता गुस्से में, स्थानीय पार्षद और बस्तीवासी कांग्रेसियों के साथ एसडीओ के पास पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

Horoscope Know Your Day Tuesday 6th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 6 अक्टूबर 2026

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

jharkhand minister daughter last rituals : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के श्राद्धकर्म में मारवाड़ी सम्मेलन ने दी श्रद्धांजलि

jamshedpur police raid in bihar : गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती को लेकर बिहार और बंगाल में छापामारी, होटलों में ठहरकर रेकी करने के बाद दिया था डकैती को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News