
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को लोकसभा में नियम 377 के अधीन टाटानगर रेलवे स्टेशन से चलने वाली अनेक महत्वपूर्ण उन ट्रेनों के ट्रेनों के संबंध में मामला को उठाया, जिन्हें कॉविड काल के दौरान स्थगित कर दिया गया था. सांसद श्री महतो ने मामले को उठाते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद किए गए ट्रेनों का परिचालन यथाशीघ्र प्रारंभ करने की अत्यंत आवश्यकता है. विदित हो कि उक्त ट्रेनों का परिचालन नहीं होने के कारण उनके संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर (टाटानगर) के यात्रियों के आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उक्त कठिनाइयों को देखते हुए ट्रेनों का परिचालन पूर्व की भांति स्टॉपेज सहित चलाया जाए. उन्होंने टाटा एलेप्पी ट्रेन संख्या 18189, टाटा एलटीटी मुंबई अंतोदय एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22886, टाटानगर से जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस एवं से टाटा से अमृतसर ट्रेन ट्रेनों को पहले की तरह ही चलाने की मांग की है ताकि यात्रियों का आवागमन सुगम हो सके.















