• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 8, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-ex-cm-raghuvar-das-पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला, हेमंत हर जगह फेल है, सत्ता छोड़े, स्टीफन या लोबिन को मुख्यमंत्री बनाये, सरयू राय पर किया तंज-झूठ और जात-पात करके जीते थे, मुझे जेल भेजने वाले थे, क्या हुआ, खुद ईमानदारी का चोला ओढ़कर लोगों को बेवकूफ बना रहे है-देखिये-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान-वीडियो-video

जमशेदपुर : झारखंड के हेमंत सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को भाजपा ने झूठ और लूट का दो वर्ष करार दिया है. साथ ही हेमंत सरकार के दो साल झारखंड बेहाल का नारा भी दिया है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने गुरुवार को जमशेदपुर के भालुबासा स्थित एक होटल में एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कही. संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गूंजन यादव, महामंत्री राकेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. रघुवर दास ने कहा कि वे भी पांच वर्ष तक सरकार के मुखिया रहे हैं और उस वक्त वर्षगांठ मनाने हेतु लाखों-लाख रुपये खर्च नही किया करते थे, बल्कि मीडिया के माध्यम से अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते थे. उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व ढेरों वायदे जनता से किये थे, लेकिन दो वर्षों में एक भी वायदा पूरा नही किया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के दिन राज्य के मुख्यमंत्री ने पांच लाख नौकरी देंगे और अगर नौकरी नहीं मिली तो ग्रेजुएट तक के युवकों को 5000 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएट वालों को 7000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे अन्यथा राजनीति से सन्यास ले लेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सलाह दी है कि अब समय आ गया है. उनसे दो साल तक सरकार नहीं चल पाया. झामुमो के पास स्टीफन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम जैसे कद्दावर लोग है, उनको सरकार चलाने दीजिये और खुद सन्यास ले लीजिये क्योंकि अब तक नौकरी नहीं दी गयी. उन्होंने कहा कि जब उनका कार्यकाल था तब उन्होंने नौकरियां दी थी, लोगों को रोजगार से जोड़ा था, उन सारे लोगों को रोजगार से हटा दिया. हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ राज्य में फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है. हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणियां यह बता रही है कि किस तरह से सरकार चल रही है. कोरोना काल के दौरान भी राज्य सरकार गहरी नींद में थी, जिस पर उच्च न्यायालय ने कई बार सरकार की खिंचाई की और कई मामलों पर संज्ञान लिया. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो बयान)

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान-वीडियो-video

रूपा तिर्की हत्या मामले में राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये के बाद न्यायालय ने इस पर संज्ञान लिया और मामले की सीबीआई जांच शुरू हुई. जब राज्य में भाजपा की सरकार थी, तब पहले दो वर्ष में ही 31 हजार सरकारी नियुक्तियां हुई थी. सहायक पुलिस की नियुक्ति उनकी सरकार ने की थी और उन्हें भी हेमंत सरकार ने बाहर कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, कि ये सरकार केवल तुष्टिकरण की राजनीति की राह पर चल रही है, जिसका उदारहण विधानसभा भवन में नमाज कक्ष आवंटित किया जाना था. साथ ही नियोजन नीति में हिंदी भाषा को भी इस सरकार ने बाहर कर दिया और उर्दू को शामिल कर दिया. राज्य में दो वर्ष के अंदर 400 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए है. साथ ही वृद्धा पेंशन भी लोगों को नही मिल रहा है. पूर्व सरकार ने मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना के तहत 400 बीमारियों का इलाज होता था, लेकिन हेमंत सरकार ने अब इस योजना में केवल 4 बीमारियों को शामिल किया है. प्राकृतिक संसाधनों की लूट भी इस सरकार में चरम सीमा पर है. उन्होंने सभी क्षेत्र में राज्य सरकार को पूर्णतः विफल बताया. साथ ही मुख्यमंत्री को अक्षम और सारे मंत्रियों अपरिपक्व बताया. यह सरकार सिर्फ बिचौलियों की चल रही है. दारू माफियाओं का राज हो रहा है. अंडमान निकोबार से जो प्लेन से मजदूरों को लाया गया था, उसका पैसा भी सरकार ने नहीं बल्कि दारु वालों ने किया था. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो बयान)

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान-वीडियो-video

हिंदी भाषा को राज्य की नौकरियों से हटाकर जहर बोने का काम किया गया है, अबुआ राज में बबुआ मुख्यमंत्री राज्य का भला नहीं कर सकते
उन्होंने कहा कि आज हिंदी को नौकरियों से हटाकर जहर बोने का काम हेमंत सोरेन और उनकी सरकार ने किया है. उनके सारे मंत्री अपरिपक्व है. अबुआ राज के नाम पर बबुआ मुख्यमंत्री का राज चल रहा है. आदिवासी मुख्यमंत्री के नाम पर वे मुख्यमंत्री बन चुके है, लेकिन अब तक आदिवासियों का कोई अहित नहीं हुआ है. सिदो कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्याके मामले में भी अन्याय किया गया. पीएम आवास के 3 लाख रुपये तक नहीं दिये गये. एक अक्षम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साबित हुए है. जल जंगल जमीन के नाम पर तेजी से सोरेन परिवार के लोग माइंस पर कब्जा जमाये हुए है, जिस कारण संथाल परगना में एक भी माइंस नहीं चल पा रहा है. सौ करोड़ का बिना चालान का खनिज भेजने का खुलासा मीडिया ने पहले ही किया है. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो बयान)

झामुमो ने सिर्फ झारखंड को बेचा है
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झामुमो ने सिर्फ झारखंड को बेचने का काम किया है. 1993 में दो-दो करोड़ रुपये घूस लेकर झारखंड को बेच दिया गया था. अगर झारखंड अलग राज्य बनायी है तो भाजपा ने बनायी और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का ही देन है कि यह राज्य अलग हो सका. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो बयान)

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास.

टाटा है तो झारखंड की पहचान है, सबसे पहले टाटा की ठेकेदारी छोड़े झामुमो नेता
रघुवर दास ने टाटा के मसले पर हंगामा करने पर सवाल उठाया और कहा कि टाटा से ही झारखंड की पहचान है. वे जब चीन गये थे तो झारखंड को नहीं पहचानता था, लेकिन जैसे ही टाटा का नाम जाना तो सारे लोग पहचान गये. टाटा ने झारखंड को संभाला है. उसमें भी राजनीति की जा रही है. रांची में कैंसर अस्पताल टाटा समूह खोलने जा रहा है, लेकिन उसमें भी अड़ंगा पैदा किया जा रहा है. यह गलत है. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो बयान)

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के जिला अध्यक्ष जमशेदपुर गूंजन यादव.

जमशेदपुर की जनता को चुनाव में झूठ और जात-पात करके हमको हराया गया था, आज जनता कह रही है कि उनसे गलती हो गयी, पूछिये उनसे जो चुनाव जीते है क्यों काम नहीं कर रहे है
जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जनता को चुनाव में झूठ बोलकर और जात-पात करके उनको हराया गया था. आज जनता खुद कह रही है कि उनसे गलती हो गयी है. चुनाव जो लोग जीते है, उनसे मीडिया को पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने क्या किया. उन्होंने सरयू राय पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग बोल रहे थे थे कि दो मुख्यमंत्री को जेल भेजे है, तीसरे मुख्यमंत्री को जेल भेजेंगे, यह कहाह गया. हम तो वहीं है. हमने ईमानदारी से काम किया था, जिस कारण हमारे विरोधी खोजकर भी हमारे खिलाफ कुछ नहीं कर पा रहे है. ऐसे लोग खुद ईमानदार का चोला ओढ़े हुए है. ऐसे लोगों का धनबाद, बोकारो, कानपुर, गुमला में संपत्ति है, वे अपना खुलासा करें.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jamshedpur : राष्ट्रीय परशुराम परिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर संपन्न, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भगवान परशुराम की मूर्ति मंदिरों में स्थापित हो

jamshedpur : पंजाब में सवर्ण आयोग का गठन किये जाने को राष्ट्रीय सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने बताया मील का पत्थर

jamshedpur-bagbera-water-problem : स्वच्छ पेयजल की सप्लाई के लिए सांसद से मिले बागबेड़ा कॉलोनी के लोग, मिला आश्वासन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur mango public issue : मानगो के मुर्दा मैदान की सफाई नवरात्रि बाद होगी, उप महापौर ने लिखी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को चिट्ठी, मुकम्मल सफाई का दिया भरोसा

GST council meeting- जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्सपेयर्स व कारोबारियों को राहत देने के कई फैसलों पर बनी सहमति,10 हजार से कम टैक्स राशि के लिए नहीं भेजा जाएगा डिमांड नोटिस, सामान्य पेनल्टी 25 हजार से घटाकर 10 हजार करने का प्रस्ताव

jamshedpur east mla purnima sahu development work : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस में विकास को मिली नई रफ्तार, 52 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उदघाटन

jamshedpur international human rights- हरविंदर सिंह निभाएंगे मानवाधिकार संरक्षण की जिम्मेदारी, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने मानवाधिकार अधिकारी नियुक्त किया

jamshedpur sports-जोश, जुनून और खेल भावना से सराबोर रहा क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन, 297 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur mango public issue : मानगो के मुर्दा मैदान की सफाई नवरात्रि बाद होगी, उप महापौर ने लिखी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को चिट्ठी, मुकम्मल सफाई का दिया भरोसा

GST council meeting- जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्सपेयर्स व कारोबारियों को राहत देने के कई फैसलों पर बनी सहमति,10 हजार से कम टैक्स राशि के लिए नहीं भेजा जाएगा डिमांड नोटिस, सामान्य पेनल्टी 25 हजार से घटाकर 10 हजार करने का प्रस्ताव

jamshedpur east mla purnima sahu development work : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस में विकास को मिली नई रफ्तार, 52 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उदघाटन

jamshedpur international human rights- हरविंदर सिंह निभाएंगे मानवाधिकार संरक्षण की जिम्मेदारी, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने मानवाधिकार अधिकारी नियुक्त किया

jamshedpur sports-जोश, जुनून और खेल भावना से सराबोर रहा क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन, 297 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित

Jamshedpur tata motors workers union : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री का फाउंड्री डिवीजन में हुआ स्वागत, कंपनी के वरीय पदाधिकारियों का भी हुआ स्वागत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News