
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में दूषित जल की सप्लाई की शिकायत को लेकर गुरुवार को भाजपा नेता सुबोध झा और कांग्रेस नेता अजय ओझा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद विद्युत वरण महतो से मिला. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो के नाम एक शिकायत पत्र भी सौंपा गया. शिकायत पत्र में बताया गया कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में टाटा स्टील द्वारा साल 2013 से पानी की सप्लाई की जा रही है. कई दिनों से इलाके में दूषित पानी सप्लाई की जा रही है जिसे पीकर कॉलोनी के लोग बिमार पड़ रहे है. सुबोध झा ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश पर अधिक से अधिक लेवल बढ़ा करके साफ सफाई का काम तेजी से चल रहा है. बागबेड़ा कॉलोनी को टाटा स्टील स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएं इसी मांग को लेकर बड़े पैमाने से जन आंदोलन किया जाएगा. वहीं अजय ओझा ने कहा तमाम जनता को पहली बार स्वच्छ पीने योग्य पानी प्राप्त होगा और जब तक शुद्ध पेयजल बागबेड़ा वासियों को नहीं मिल जाता है साफ सफाई का कार्य चलता रहेगा और आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की बागबेड़ा कॉलोनी में स्वच्छ पानी पिलाने के लिए टाटा स्टील एवं उपायुक्त महोदय से मिलकर बागबेड़ा कॉलोनी को टाटा स्टील के माध्यम से स्वच्छ पानी उपलब्ध किस प्रकार होगा इसका समाधान निकालेंगे. प्रतिनिधिमंडल में बागबेड़ा कॉलोनी के राम देव ठाकुर, पशुपतिनाथ पांडे, महेंद्र भारती, पंचायत के विनोद सिंह समाज सेविका ऋतु सिंह, श्वेता कुमारी, मनोज तिवारी समेत अन्य शामिल थे.




