
जमशेदपुर : कांग्रेस के जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला) अध्यक्ष विजय खां ने कांग्रेस के प्रदेश और जिला का समन्वय समिति घोषित की है. इसके तहत कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता को प्रदेश समन्वय समिति का सद्य बनाया है. ये दोनों लोग जिला कमेटी का प्रदेश कमेटी के साथ समन्वय स्थापित करने का काम करेगे. इसी तरह जिला स्तर पर 12 लोगों का समन्वय समिति का गठन किया है, जिसमें संजय सिंह आजाद, बिजेंद्र तिवारी, सुबोध सिंह सरदार, रियाजुद्दीन खान, संजय घोष, जोगिंदर यादव, अपर्णा गुहा, परविंदर सिंह, प्रिंस सिंह, रीता शर्मा, संजय तिवारी और शहनवाज अहमद को इस जिला समन्वय समिति बनाया गया है. जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विजय खां ने इसकी सूची प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा को सौंपा है, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि उनके निदेश पर यह कमेटी बनायी गयी है.





