
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के सभी आम नागरिकों और पंचायत क्षेत्र के निर्वाचकों को प्रशासन ने जानकारी दी है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के निमित्त राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, रांची द्वारा घाटशिला अनुमंडल के लिए प्रेक्षकों को नियुक्त किया गया है. इसके तहत घाटशिला (प्रथम चरण-घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबान्दा और द्वितीय चरण- धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा के लिए यह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इसके तहत निरंजन कुमार, सामान्य प्रेक्षक, मोबाइल नंबर 9431396642/ न्यू डाक बंगला, एचसीएल, मउभण्डार, घाटशिला, समय: अपराह्न 03:00 बजे से- अपराह्न 04:00 बजे तक और सुनील कुमार चौधरी, व्यय प्रेक्षक, मोबाइल नंबर 8292777807/ न्यू डाक बंगला, एचसीएल, मउभण्डार, घाटशिला, समय: अपराह्न 03:00 बजे से- अपराह्न 04:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे. उपरोक्त दूरभाष संख्या पर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक दी जा सकती है.













