
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना इलाके के बारीगोड़ा शिव मंदिर के पास रहने वाली राजेश सिंह की 19 वर्षीय बेटी रौशनी कुमारी सिंह उर्फ छोटी ने सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह दसवीं की छात्रा थी. ओढऩी के सहारे छोटी ने जब अपने घर में फांसी लगाई तब वह अकेली थी. पिता राजेश कुमार खडग़पुर में थे. वे वहीं रहकर काम करते हैं. सुबह 11.30 बजे उसकी बड़ी बहन घर आई तो छोटी को फंदे से झूलते हुए पाया तो उसके होश उड़ गए. आस पड़ोस के लोगों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. इधर, रात तक आत्महत्या संबंधी मामले को लेकर परसुडीह थाना की पुलिस अंजान थी. दूसरी ओर एक अन्य मामले में बाइक स्किट करने से घायल एमजीएम में भर्ती पोटका शंकरदा निवासी 18 वर्षीय राजू मुजुमदार की मौत इलाज के क्रम में हो गई. उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.














