रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा ने बुधवार को अपने समर्थकों के संग झामुमो की सदस्यता ली। साथ में पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रह चुके (झामुमो) विजय मुंडा ने भी पुनः घर वापसी की. इस दौरान विधायक व झामुमो जिलाध्यक्ष व विधायक सुखराम उरांव ने सेलाय मुंडा को माला पहनाकर स्वागत किया. झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, जिला सह सचिव प्रदीप महतो प्रखण्ड झामुमो अध्यक्ष व मुखिया संजय हांसदा, सचिव व 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष ताराकांत सिजुई झामुमो नेता पिरु हेम्ब्रम, बन्दगांव प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष दौड़ाय जोंको, दयानिधि मण्डल समेत अन्य नेताओं ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। सेलाय मुंडा प्रखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष व विधानसभा स्तरीय यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। झामुमो के विधायक व झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने कहा कि सेलाय मुंडा के आने से झामुमो में मजबूती आएगी जिला में झामुमो की मजबूत टीम बन रही है। मुखिया सेलाय मुंडा ने कहा कि क्षेत्र का विकास में विधायक सुखराम उरांव का भरपूर सहयोग लेंगे इसके लिए विधायक ने आश्वशन भी दिया है।





