
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड विशाल बादशाह को प्रोमोशन दे दिया गया है. विशाल बादशाह एक अक्टूबर से टाटा मोटर्स के वाईस प्रेसिडेंट कमर्शियल वेहिकल बनाये गए है. दूसरी ओर टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के नए हेड रविन्द्र नरसिंहा कुलकर्णी बनाये गए है. वे अभी तक सीनियर मैनेजर मैनुफैक्चरिंग इंजीनियरिंग कमर्शियल वेहिकल के रूप में कार्यरत थे, जिनको एक सितंबर से प्लांट हेड बनाया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

श्री कुलकर्णी वीआईटी पुणे से बीई मेकैनिकल की पढ़ाई पूरी की है. 1990 में वे भारत फोर्ज कम्पनी से अपने करियर की शुरूआत की थी. टाटा मोटर्स से वे 1994 से जुड़े हुए है. उनको मैनुफैक्चरिंग इंजीनियरिंग टीम का कमान भी दिया गया है, जब तक किसी का पदस्थापन उनके स्थान पर नही हो जाता है. (नीचे देखे पूरी खबर)

दूसरी ओर, टाटा मोटर्स के वाईस प्रेसिडेंट और जमशेदपुर प्लांट के पूर्व हेड अजय लाल 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले है. वे जमशेदपुर के प्लांट हेड रह चुके है जबकि वाईस प्रेसिडेंट के पद पर रहे है. उनकी जगह टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह को वाईस प्रेसिडेंट बनाया गया है. एक माह तक वे नए प्लांट हेड को यहां की सारी जानकारी देंगे और एक अक्टूबर से वे वाईस प्रेसिडेंट का पदभार संभाल लेंगे.




