जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस द्वारा परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में हुई फायरिंग के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटनास्थल से पुलिस ने एक पिलेट बरामद किया है. 4 जुलाई को यह घटना घटी थी. तीन अपराधियों ने मिलकर फायरिंग कर दी थी. पकड़े गये अपराधियों में मोहम्मद शहनवाज उर्फ सोनू उर्फ गांजा, अली अकबर उर्फ लल्ला और बंटी चौधरी उर्फ हवागरम शामिल है. जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणनन, सिटी एसपी के विजय शंकर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मिलकर इस कांड का खुलासा किया. इन लोगों ने बताया कि उनके खिलाफ कई सारे आपराधिक मामले पहले से ही लंबित है.






