आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर हरिओम नगर रोड नंबर पांच निवासी पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है. यह संभव है कि बुधवार शाम या गुरुवार को पुलिस इसका खुलासा कर सकती है. बताया जाता है कि पुलिस शूटरों को भी गिरफ्तार कर ली है और साजिशकर्ता को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. इस हत्याकांड में उनके ही अपने लोग शामिल थे, ऐसी जानकारी पुलिस सूत्र बता रहे है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया सिंह हत्याकांड के तार कन्हैया सिंह के परिवार से ही जुड़ा है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. सूत्र बताते हैं और हत्यारे आदित्यपुर के ही हैं, जो कन्हैया सिंह को काफी करीब से जानता था. बता दें कि अब तक पुलिस ने दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिनसे कई अहम सुराग मिलने के बाद अंततः पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबां तक पहुंच ही गए. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी शहर के बाहर भी गयी है, जो बुधवार शाम तक आदित्यपुर पहुंच सकती है. बिहार से सारे आरोपियों को पकड़ा जा सका है.






