रांची : झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तय कर लिया है कि वे लोग आगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और भाजपा समेत एनडीए की समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ही समर्थन देगी. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को केंद्रीय कमेटी और सारे सांसदों और विधायकों ने गुरुजी शिबू सोरेन को ही इसका फैसला लेने के लिए अधीकृत कर दिया था. कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन कर रहे थे. इससे लग रहा था कि द्रौपदी मुर्मू के प्रति झामुमो का सॉफ्ट कॉर्नर है. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा के साथ द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे के दौरान मिलने के लिए भी गयी थी. उस वक्त के बाद अब नया आदेश झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह गुरुजी शिबू सोरेन की ओर से सारे सांसदों और विधायकों के नाम जारी कर दिया गया है. यह कहा गया है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरवत प्रापत होने वाले है. इसको देखते हुए सारे विचार करने के बाद तय किया गया है कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में ही मतदान किया जायेगा. 18 जुलाई को होने वाले मतदान में सभी सांसदों और विधायकों को द्रौपदी मुर्मू का ही समर्थन करने को कहा गया है.






