चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम की चाईबासा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बंदगांव के लडाऊली गांव के आस-पास घेराबंदी कर पुलिस ने दो लाख के ईनामी नक्सली नोवेल साण्डी पूर्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. नक्सली नोवेल पर झारखंड सरकार ने दो लाख के इनाम की घोषणा कर रखा है. नोवेल प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर है. पुलिस ने नोवेल के पास से एक एके-47 राईफल, 38 जिंदा गोली, तीन नक्सली पर्चा, दो मोबाइल, एक ग्रेनेट बम, दैनिक उपयोग का सामान और चितकबरा पाउच बरामद किया है. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव के लड़ाऊली गांव के आस-पास पहाड़ी क्षेत्र में पीएलएफआई का एरिया कमांडल नोवेल अपने दस्ता के साथ मौजूद है. सूचना पाकर एक टीम का गठन किया गया और जंगल की घेराबंदी किया. घेराबंदी के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया. पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ने का प्रयास किया गया पर कुछ अंधेरे का फायदा कुछ लोग जंगल की ओर भाग गए परन्तु नोवेल पुलिस की पकड़ में आ गया. नोवेल के खिलाफ पश्चिम सिंहभूम और आस-पास के जिलों में कुल 30 मामले दर्ज है. छापेमारी दल में एएसपी कपिल चौधरी, एसआई विकास कुमार, एसआई निर्भय कुमार, एसआई अविनाश कुमार, एसआई अमरजीत कुमार, एसआई सतीश कुमार और एएसआई प्रभु उरांव के अलावा अन्य लोग बल मौजूद रहे.






