• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Jamshedpur-Rural-JMM : बोड़ाम में झामुमो का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित, आजसू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु महतो समर्थकों संग झामुमो में हुए शामिल, विधायक व जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा-राज्य की बदहाली के लिए आजसू पार्टी जिम्मेदार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
  • हेमंत सरकार ने कई योजनाएं लागू की है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है : मंगल कालिंदी
    पटमदा : राज्य में सबसे अधिक 16 सालों तक भाजपा ने सरकार चलायी और उम्मीद के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए। राज्य की बदहाली के लिए जिम्मेवार है आजसू पार्टी। क्योंकि भाजपा को सपोर्ट करते हुए आजसू ने सरकार चलाने में मदद की। पिछले दो सालों से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए जो काम किया है यह धरातल पर दिखने लगी है। यह बातें रविवार को झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सह घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कही। वे झामुमो के बोड़ाम प्रखंड कमेटी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बोड़ाम हाटतोला मैदान में आयोजित समारोह में उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सर्वजन पेंशन योजना ऐतिहासिक है। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी अविवाहित व्यक्ति से लेकर वृद्धा, विधवा, विकलांग तक को लाभ दिया जा रहा है। साथ ही साथ सरकारी कर्मियों के लिए भी पेंशन की योजना को लागू कर दिया है। रामदास ने कहा कि किसानों की ऋण माफी, 100 यूनिट मुफ्त बिजली, शहीदों को सम्मान दिया गया। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि आजसू के समर्पित नेता और संस्थापक सदस्य हिमांशु महतो और रूपनारायण मोदक के नेतृत्व में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं। अलग राज्य के लिए जो लड़ाई लड़ी गई थी दिशोम गुरू, बिनोद बिहारी महतो व एके राय के नेतृत्व में उसका लाभ अभी राज्य की जनता को मिल रहा है। बिहार राज्य में हमारे झारखंड क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेलेपन का व्यवहार होता था। इसके कारण यहां के आदिवासी मूलवासी लोग खुद को ठगा सा महसूस करने लगे थे और अलग राज्य के लिए आन्दोलन शुरू हुआ था। आंदोलन के दौरान लोग शहीद हुए, जिसका परिणाम 2000 में अलग राज्य हुआ। उम्मीद जगी कि यहां के लोगों का विकास होगा, नौकरी मिलेगी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी लेकिन देखते ही देखते 20 साल पार हो गए। उस दौरान यहां सर्वप्रथम प्रथम सरकार बीजेपी की बनी। इंतजार करते-करते थक गए, काम नहीं हुआ। (नीचे भी पढ़ें)

रामदास ने स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर विधानसभा में भी आवाज उठाते हैं और उनके ही प्रयास से अब चांडिल डैम का पानी पटमदा-बोड़ाम के खेतों तक पहुंचाने के लिए 240 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुआ है। वे बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और अगले 10 सालों तक उन्हें आपलोग विधायक बनायें रखें, दोबारा ऐसा नेता नहीं मिलेगा। उन्होंने पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस के खिलाफ बोलते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी विधानसभा में सवाल नहीं किया और मंत्री रहते भी इस क्षेत्र में चांडिल डैम का पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं कर पाये। इस दौरान रामदास सोरेन ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में वीर शहीद निर्मल महतो की भूमिका एवं अन्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि झामुमो के आंदोलन की वजह से ही हमें अलग राज्य मिला। इसके लिए हजारों आदिवासी-मूलवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। (नीचे भी पढ़ें)

बहरागोड़ा के विधायक समीर महांती ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी जनता के लिए सोचते हैं। यह सरकार उम्मीदों की सरकार है। 20 साल में क्या हुआ। लड़ाई के बाद मेरा अस्तित्व क्या है, पहचान क्या है इसके बारे में जानने का मौका मिला है। यह वीर शहीदों की धरती है जो लंबी लड़ाई के बाद मिली है। लंबे समय के बाद क्षेत्र की जनता ने सोचा कि 20 साल में हमने क्या खोया, क्या पाया उसके बाद गुरूजी के सुपुत्र को राज्य का बागडोर सौंपने का काम किया। सरकार बनते ही कोरोना महामारी आई जिसका सामना मुख्यमंत्री ने बुलंद हौंसले के साथ किया। सरकारी तंत्र के माध्यम से घर-घर तक अनाज पहुंचाने का काम हुआ, खिचड़ी खिलाई गई, हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में घर वापस लाने का काम हुआ। राज्य के सभी वर्ग के लोगों की निगाहें थी सरकार की गतिविधियों पर लेकिन सरकार ने साबित कर दिया कि देश के सभी राज्यों की सरकार से झारखंड सरकार ने बेहतर काम किया। जिले में एक लाख से अधिक पेंशन योजना की स्वीकृति दी गई जो बड़ी उपलब्धि है। (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि कोरोना काल के कारण हमलोग इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर पा रहे थे। उस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेहतर कार्य किया है। मजदूर का बेटा मंगल कालिंदी को जो भी जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछली सरकार ने गरीबों की पेंशन योजना को बंद करके 1 रुपये में जमीन की रजिस्ट्री अमीर लोगों के लिए किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद सर्वजन पेंशन योजना को लागू किया है। कई योजनाएं लागू की है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर चंदा करके मरम्मत करवाते थे लेकिन इस सरकार में हमलोगों ने चंदा-चिट्ठा बंद करा दिया है। जनता के लिए काम कर रहे हैं। झामुमो माटी की पार्टी है और उनके नेता कभी झूठ नहीं बोलते। (नीचे भी पढ़ें)

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा खुशी की बात है कि आज पहली बार विस चुनाव के बाद एक मंच में चारों विधायक एक साथ बैठे हैं। कोरोना के कारण आपलोगों से संवाद नहीं कर पाये। सरकार और हमने मिलकर कई तरह की योजनाएं बनाकर आपकी सेवा करने का काम किया है। हर जिले में खेल पदाधिकारी की नियुक्ति और खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की है। पिछली सरकार ने स्कूलों को बंद करने का काम किया था। सभी वर्गों के लिए साइकिल, छात्रवृत्ति, किताब देने का काम किया है। पिछली सरकार ने बांग्ला भाषा को लुप्त करने के लिए पढ़ाई बंद किया था हमारी वर्तमान सरकार ने क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई चालू करने के लिए व्यवस्था शुरू कर दी है6। इस सरकार में झारखंडी सोच के अनुरूप काम हो रहा है, योजनाएं बनाई जा रही है।मौके पर झामुमो नेता मुनव्वर हुसैन, कालीपद गोराई, हिमांशु महतो, सुभाष कर्मकार, चंद्रशेखर टुडू, श्यामापद महतो, मिथुन चक्रवर्ती, प्रह्लाद लोहरा, राजू कर्मकार, अश्विनी महतो, श्यामपद महतो, आनंद महतो, विजय महतो, दोलगोविंद लोहरा, सरबजीत भाटिया आदि उपस्थित थे।

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Jamshedpur-Rural : ज़मीन विवाद में हुई थी साहेब हेम्ब्रम की हत्या, नदी किनारे मिली थी लाश, कांड में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur-Rural : ज़मीन विवाद में हुई थी साहेब हेम्ब्रम की हत्या, नदी किनारे मिली थी लाश, कांड में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jamshedpur-youth-death-in-shrikhand-mahadev-हिमाचल के श्रीखंड महादेव की यात्रा पर गए मानगो के युवक की मौत में नया मोड़, पत्नी ने अग्रहरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रहरि पर लगाया हत्या का आरोप, मानगो थाने में  शिकायत, भाजपा नेताओं का दल समर्थन में पहुंचे, देखिए-video-अंतिम समय में कैसे ऑक्सिजन पर छोड़कर भाग गए थे साथी-video, कैसे उतारा गया शव-video

jamshedpur-police-action : सिदगोड़ा में मोबाइल छिनतई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur-police-action : सिदगोड़ा में मोबाइल छिनतई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News