
जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने चार माह पूर्व लिट्टी चौक के पास मोबाइल छिनतई के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए आरोपियों में आजादनगर निवासी रईस खान, शहबाज आलम और इस्लाम आलम शामिल है. पुलिस ने इनके पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है. इधर बागबेड़ा पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे गैर जमानतीय वारंटी मनीष कुमार सिंह और ज्योति कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को अलग- अलग मामलों में गिरफ्तार किया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.







