जमशेदपुर : हिमाचल प्रदेश के निरमंड स्थित श्रीखंड महादेव की यात्रा पर गए एमजीएम थाना अंतर्गत जयपाल कॉलोनी निवासी हरिओम साव की यात्रा के दौरान हुई असामयिक मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक की पत्नी ने पूरे मामले को योजनाबद्ध तरीके से हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अग्रहरि युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रहरि के विरुद्ध लगाते हुए मानगो थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी साकची गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले हैं और मृतक हरि ओमसाव के साथ ही यात्रा पर गए थे. थाने में दर्ज शिकायत शिकायत के मुताबिक हरिओम साव एमजीएम थाना अन्तर्गत जयपाल कलोनी के रहने वाले थे. दिनांक 11/07/22 को अपने मित्र तथा अग्रहरि युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रहरि साकची गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले के साथ ट्रेन से दिल्ली के रास्ते चण्डीगढ़ होते हुए हिमांचल प्रदेश के निरमंड के श्री खंड महादेव यात्रा पर गये थे. (नीचे देखे न्यूज़ पूरा और वीडियो)
जाने के पूर्व पवन अग्रहरि उनके पास आये और उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह स्वयं उनके पति को लेकर जा रहे हैं और पूरी जिम्मेदारी उन्हें सुरक्षित लाने की पवन अग्रहरि की रहेगी. जबकि मृतक की चाची का निधन कुछ ही दिन पूर्व हुआ था. हरिओम साव जी खंड की यात्रा मे जाना नहीं चाहते थे. पवन अग्रहरि के दबाव के कारण वह यात्रा में गये थे. श्रीखंड महादेव की चढ़ाई चढ़ते समय हरि ओम की तबियत बिगड़ने लगी थी. (नीचे देखे पूरी खबर)
स्थानीय गाइड के बार-बार बोलने के बावजूद पवन अग्रहरि आगे पहाड़ पर चढ़ने की बात कहते गये और जबरदस्ती पहाड़ की चढ़वाई चढ़ाते गये. ऐसे में जब हरिओम की तबियत खराब हुई तो पवन अग्रहरि ने बिना डॉक्टर को बताये कुछ चीज उनके पति को पिलाई जिससे उनकी तबियत और बिगड गई. तबियत बिगड़ता देख पवन अग्रहरि उनके पति को बीच रास्ते में छोड़कर भाग गये. इसके बाद हरिओम श्री खंड पर्वत के 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर अकेले हो गये. स्थानीय गाइड ने स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें नीचे उतारा. (नीचे देखे पूरी खबर)

उतारने से पूर्व उनके पति को आक्सीजन सपोर्ट दिया गया था. लेकिन जब उन्हें नीचे उतारा जाने लागा तो आक्सीजन सपोर्ट खोल दिया गया जिससे उनकी रास्ते में ही दम घुटने से मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने दावा किया है कि पूरा मामला वीडियो में देखा जा सकता हैं. अंत में उन्होंने थाने में दिए आवेदन में उनके पति के मौत का जिम्मेदार अग्रहरि युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रहरि को बताया है और कहा कि उनकी ही गलती से मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई. हरिओम के तीन छोटे – छोटे बच्चे है जो अब अनाथ हो गए. हरिओम अग्रहरि की मौत को योजनापूर्ण तरीके से हत्या करने वाला मामला बताते हुए पत्नी ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है. दूसरी ओर, भाजपा नेता विकास सिंह दल बल के साथ पहुंचे और परिवार को समर्थन दिया. परिवार को ढांढस बंधाया और हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया.














