• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-vidhansabha-saryu-roy-झारखंड विधानसभा में विधायक सरयू राय से सरकार की हुई बड़ी किरकिरी, सदन में ”सरयू” ने लाया ”राजनीतिक उफान”, कहा-सरकार अगर गलत तो विधानसभा अध्यक्ष दोषी पर कार्रवाई करवाये, नहीं तो हम विधानसभा से देंगे इस्तीफा, क्या है पूरा मामला जानें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड विधानसभा में उस समय विधायक सरयू राय के सवाल पर झारखंड सरकार बैकफुट पर आ गयी, जब विधायक सरयू राय ने यह कह दिया कि सरकार के मंत्री चंपई सोरेन सरकार का पक्ष गलत रख रहे है और गलत जवाब सरकार दे रही है. गुस्साएं विधायक सरयू राय ने कहा कि यदि सरकार का उत्तर सही हो जायेगा तो वे कल ही विधानसभा से त्यागपत्र दे देंगे और नहीं तो गलत उत्तर देने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा. इसके बाद माहौल गर्म हो गया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नियमन दे दिया कि तत्काल मंत्री स्वयंत्र जाकर मामले को देखें. हालांकि, व्यस्तता के कारण मंत्री स्पॉट पर नहीं गये. यह मामला नदियों के प्रदूषण का था. दरअसल, यह सवाल सरयू राय ने उठाया कि हरमू नदी के किनारे गंदगी का अंबार है और नदियों की सफाई नहीं हो रही है जबकि वह स्वर्णरेखा नदी और हरमू के नदी का मिलन स्थल है. वहां सफाई का भी इंतजाम किया गया था, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है. विधानसभा में सरयू राय अल्पसूचित सवाल उठा रहे थे. यह नगर विकास विभाग और वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन आता है. इस पर मंत्री चंपई सोरेन जवाब दे रहे थे कि वहां काम चल रहा है. सफाई भी हो रही है. इसके बाद सरयू राय गुस्से से लाल हो गये. सरयू राय ने कहा कि कहा कि मंत्री का उत्तर शत-प्रतिशत गलत है. इसको वे चुनौती देते है. मंत्री उनके साथ अभी हरमू नदी के किनारे चले, साथ में दो-तीन विधायकों को भी विधानसभा अध्यक्ष जाने का निर्देश दें. यदि सरकार का उत्तर सही होगा तो वे कल विधानसभा से त्यागपत्र दे देंगे और नहीं तो गलत उत्तर देने वाले के खिलाफ मंत्री कार्रवाई करें. इसके बाद अध्यक्ष ने नियमन दिया कि मंत्री स्वयं जाकर देखें. व्यस्त रहने के कारण मंत्री नहीं गये. परन्तु सरयू राय हरमू और स्वर्णरेखा के मिलन स्थल पर पहुंच गये. स्थिति ऐसी है कि बिना नाक पर रूमाल रखे कोई वहां खड़ा नहीं हो सकता है. सरयू राय ने कहा कि उनके जाने से पहले नगर विकास विभाग, जुडको के चार अधिकारी वहां पहुंच चुके थे. ईगल नामक किसी कम्पनी का सुपरवाईजर, विकास कुमार वहाँ पहले पहुंच गया था और सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया था. आसपास के रहने वालों ने एक स्वर में कहा कि यह लोग यहां पहली बार दिखाई पड़ रहे हैं. श्री राय वहां से रलौटकर विधानसभा में अपना वक्तव्य दिये और कहा कि नगर विकास विभाग और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दोनों ही मुख्यमंत्री के विभाग है. यदि इन दोनों विभागों के अधिकारियों की कार्य-संस्कृति ऐसी ही रही तो यह जनता के प्रति धोखा है, सरकारी धन की खुली लूट है और विधानसभा की अवमानना है. विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे इस पर कार्रवाई करेंगे. सरयू राय ने कहा है कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री को बुधवार को ज्ञापन सौंपेंगे. मुख्य सचिव से मिलेंगे और उन्हें बतायेंगे कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी किस तरह से जनता को धोखा दे रहे है और विधानसभा की अवमानना कर रहे है. विधानसभा सत्र में इस बारे में अवमानना का एक प्रस्ताव भी सरयू राय बुधवार को लायेंगे. यदि राज्य सरकार दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करेगी तो वे नदियों के प्रदूषण के मामले में सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोलेंगे. सरयू राय ने कहा कि हरमू नदी राज्य की राजधानी रांची में स्थित है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने दामोदर, स्वर्णरेखा और राज्य की अन्य नदियों के बारे में इस तरह की गलतबयानी की है और बताया है कि नदियों का कोई भी प्रदूषण नगरपालिका क्षेत्र से नहीं हो रहा है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jamshedpur-tata-SAD-NEWS-टाटा टिनप्लेट के पूर्व एमडी बीएल रैना का निधन, कारपोरेट जगत में शोक, कश्मीरी पंडित होकर जमशेदपुर को दिल में बसाया था स्वर्गीय रैना, जानें बीएल रैना के बारे में

tata-steel-proud-टाटा स्टील को टाटा बिजनेस एक्सीलेंस मॉडल जेआरडीक्यूवी पुरस्कार और बेंचमार्क लीडर की मिली मान्यता, पहली बार 2000 में यह सम्मान पा चुकी है टाटा स्टील, जानें क्या है यह उपलब्धि

jamshedpur-court-order-कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह को रूपए का सहयोग करने और ओडी कार खरीद कर देने आरोप से कारोबारी बिनोद सिंह और संजय पलसानिया बरी, स्क्रैप व्यवसायी एवं ट्रांसपोर्टर से प्रति टन के दर से रंगदारी वसूलने का मामला भी चल रहा था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News