रांची : झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति का नये सिरे से गठित कर दिया गया है. इसको लेकर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. छह सदस्यीय अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र सिंह बनाये गये है जबकि इसके सदस्यों में केशव महतो कमलेश, कालीचरण मुंडा, आनंदी ब्रह्मा, शमशेर आलम और अमूल्य नीरज खलको को जगह दिया गया है. हाल के दिनों में अनुशासन को लेकर हुई कार्रवाई के बाद अनुशासन समिति का गठन का डिमांड हो रहा था. इसको देखते हुए यह कोशिशें शुरू की गयी है.






