जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी अजय साह उर्फ टिंकू हत्याकांड के आरोपी मनीष कुमार सिंह को 48 घंटा के लिए पुलिस रिमांड पर लिया. सोनारी पुलिस ने मंगलवार की शाम उसे रिमांड पर ले लिया हैं. उसे थाना में ले जाकर पूछताछ करेगी. इससे पूर्व पुलिस ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ज्योत्सना पांडेय की अदालत में रिमांड के लिए अर्जी दिया था. अदालत ने 48 घंटा के लिए रिमांड की मंजूरी दे दी हैं. रिमांड मंगलवार की शाम 6 बजे से प्रभावी होगा. मालूम हो कि मनीष कुमार सिंह गत शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.






