• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 17, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-mla-saryu-roy-protests-जमशेदपुर में होल्डिंग टैक्स की बढ़ोत्तरी वापस लेने की घोषणा को विधायक सरयू राय ने सरकार के मंत्री पर साधा निशाना, कहा-मंत्री चाहते है अपने गुर्गों को भ्रम फैलाकर नगर निगम चुनाव में जीत दिलाये, यह होने नहीं देंगे, जनता होने नहीं देगी, सरकार गंभीरता से ध्यान दें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स की वापसी और होने वाले चुनाव को लेकर विधायक सरयू राय ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता पर बिना नाम लिये निशाना साधते हुए कहा है कि वे इसका लाभ अपने गुर्गों को चुनाव में दिलाने के लिए भ्रम फैला रहे है. श्री राय ने इस मामले में मांग की है कि झारखंड सरकार से मांग की है कि नगर निकाय चुनाव घोषित करने के पहले होल्डिंग्स टैक्स में अविवेकपूर्ण वृद्धि वापस लेने पर विधि के अनुसार फैसला ले और इसकी स्पष्ट घोषणा करे. श्री राय ने एक प्रेस व्यक्तव्य जारी कर कहा है कि सरकार होल्डिंग्स टैक्स में हुई अप्रत्याशित, अविवेकपूर्ण, अदूरदर्शी एवं अवैज्ञानिक वृद्धि को नगर निकायों का चुनाव घोषित होने पहले वापस ले. श्री राय ने कहा है कि होल्डिंग्स टैक्स की वृद्धि के विरोध में विधानसभा में दिये गये उनके (सरयू राय) के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर 3 अगस्त, 2022 को सदन में प्रस्तुत सरकार का उत्तर और इसपर हुई बहस की आधिकारिक प्रति जनहित में जारी करते हुए उन्होंने बताया है कि इससे स्पष्ट होता है कि उनके ध्यानाकर्षण पर विधानसभा में सरकार ने भ्रामक उत्तर दिया, होल्डिंग्स टैक्स में वृद्धि को जायज ठहराने पर अड़ी रही. श्री राय के तर्कों का सही उत्तर देने में सरकार विफल रही, प्रभारी मंत्री घिर गये तब जाकर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया कि मंत्री और मुख्यमंत्री से बैठक करके इस पर पुनर्विचार करके फिर से निर्णय लें. श्री राय ने यह भी बताया है कि मंत्री ने निर्देश स्वीकार किया और यह मामला सदन में सरकार का आश्वासन बन गया, जिसे पूरा कराने का दायित्व विधानसभा की आश्वासन समिति का है. सरयू राय ने कहा कि इस आश्वासन के आलोक में सरकार को एक समीक्षा समिति बनानी है, जो विचार विमर्श कर सरकार के सामने होल्डिंग्स टैक्स में वृद्धि को वापस लेने या युक्तियुक्त बनाने का मंतव्य देगी. इसके बाद विभागीय मंत्री, जो कि मुख्यमंत्री स्वयं है, इस पर सहमति देंगे, तब विभाग से संस्था बनकर कैबिनेट की स्वीकृति के लिए जाएगा और कैबिनेट इसपर निर्णय लेगी. सरयू राय ने यह भी कहा है कि आश्चर्य है कि जिन्होंने एक मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद की बैठक में होल्डिंग्स टैक्स में वृद्धि के प्रस्ताव का समर्थन किया, टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव पर बैठक में अपनी असहमति तक अंकित नहीं कराया, टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग गई तब भी इसपर विरोध नहीं जताया, वे अब अपने मुंह मिट्ठू बनते फिर रहे हैं, अपने हाथों से अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और जनता को गुमराह कर, जनता के सामने झूठ परोसकर, जगह जगह अपना स्वागत करा रहे हैं कि उन्होंने होल्डिंग्स टैक्स में वृद्धि रोकवा दिया है. सरयू राय ने कहा है कि वास्तव में होल्डिंग्स टैक्स वृद्धि मामले में सरकार की नीयत ठीक नहीं प्रतीत हो रही है. 3 अगस्त 2022 को सदन में दिये गये आश्वासन को पूरा करने की दिशा में इन्होंने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किया. और अब, जब नगर निकाय चुनावों की घोषणा होने वाली है, तब एक मंत्री को आगे कर सरकार जनता पर भ्रम का हथियार आजमाना चाह रही है कि होल्डिंग्स टैक्स में वृद्धि रोक दी गई है. विडम्बना है कि अभी तक इस मामले में समीक्षा समिति की अधिसूचना भी जारी नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि नगर निकाय चुनाव पूरा हो जाए, होल्डिंग्स टैक्स रुकवाने का भ्रम फैलाकर इनके गुर्गे चुनाव में लाभ ले लें और जीतकर राज्य की जनता, खासकर मानगो, जुगसलाई और आदित्यपुर की जनता, की छाती पर पांच साल तक मूंग दलते रहें. श्री राय ने कहा है कि उनको भरोसा है कि लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे और इनका षड्यंत्रकारी मंसूबा नाकाम करेंगे.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Jamshedpur : मानगो बस स्टैंड पर शिव शक्ति बस के मैनेजर और शिव महिमा बस के ड्राइवर व साथियों के बीच जमकर मारपीट, दोनों तरफ से दो घायल

Jamshedpur : मानगो बस स्टैंड पर शिव शक्ति बस के मैनेजर और शिव महिमा बस के ड्राइवर व साथियों के बीच जमकर मारपीट, दोनों तरफ से दो घायल

Jamshedpur-Mango-Crime : मानगो के जवाहरनगर में युवक की पत्थर से कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur-Mango-Crime : मानगो के जवाहरनगर में युवक की पत्थर से कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur-Mango-Crime : जमीन विवाद में की गई मानगो जवाहरनगर के जाहिद की हत्या, रात को घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी-Video

Jamshedpur-Mango-Crime : जमीन विवाद में की गई मानगो जवाहरनगर के जाहिद की हत्या, रात को घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी-Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur jdu andolan : मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना का ऐलान, विधायक सरयू राय की बैठक में लंबित विकास योजनाओं, सफाई व्यवस्था और पुलिस की निष्क्रियता पर जताया गया आक्रोश

Pm modi flags off jind-sonipat hydrogen train : पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ट्रेन को बताया ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण, हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलेगी यह नई ट्रेन

Train hits school van in murshidabad : प बंगाल के मुर्शिदाबाद में तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के उड़े परखचे, तीन छात्रों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत, चार छात्र व वैन चालक गंभीर रूप से जख्मी

Jamshedpur bistupur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार कांड में नीरज सिंह पर कसा शिकंजा, चार चश्मदीद की हुई गवाही, कोलकाता में इलाजरत प्रत्युष का बयान पुलिस लेगी

Jamshedpur postal department : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग की पहल को मिला जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का समर्थन, जनता से की डाक सेवाओं के उपयोग की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur jdu andolan : मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना का ऐलान, विधायक सरयू राय की बैठक में लंबित विकास योजनाओं, सफाई व्यवस्था और पुलिस की निष्क्रियता पर जताया गया आक्रोश

Pm modi flags off jind-sonipat hydrogen train : पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ट्रेन को बताया ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण, हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलेगी यह नई ट्रेन

Train hits school van in murshidabad : प बंगाल के मुर्शिदाबाद में तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के उड़े परखचे, तीन छात्रों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत, चार छात्र व वैन चालक गंभीर रूप से जख्मी

Jamshedpur bistupur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार कांड में नीरज सिंह पर कसा शिकंजा, चार चश्मदीद की हुई गवाही, कोलकाता में इलाजरत प्रत्युष का बयान पुलिस लेगी

Jamshedpur postal department : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग की पहल को मिला जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का समर्थन, जनता से की डाक सेवाओं के उपयोग की अपील

Jamshedpur mla saryu roy : कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया हस्तक्षेप, तय राशि से कम दिया जा रहा कर्मचारियों को पैसा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News