जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी में एक युवक की पत्थर से कुछ कर हत्या कर दी गई है। युवक का नाम मोहम्मद जाहिद बताया जा रहा है। उसकी उम्र 30 साल के आसपास है। मोहम्मद जाहिद का शव खंडहरनुमा मकान के अंदर मिला। बुधवार की दोपहर लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद इसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इलाके के लोगों ने बताया कि मोहम्मद जाहिद रोड नंबर 14 का रहने वाला है। वह नशे का आदी था। छोटे-मोटे केस में वह जेल भी जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।






