
रांची : दिल्ली के रामलीला मैदान के बाद रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली संपन्न हुई. इसमें देशभर से कुल 14 गैर भाजपाई राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में इस तरह की महारैली आयोजित की थी जिसमें कई राजनीतिक दलों ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला बोला था. (नीचे देखे पूरी खबर)

रांची में आयोजित रैली में हिस्सा लेने के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अन्य नेताओं के साथ रांची पहुंची. रैली को सीएम चंपाई सोरेन के अलावे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य के अलावे कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दावा किया कि इस रैली में केंद्र सरकार के “तानाशाह” रवैये का खुलासा किया जाएगा. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने कहा, मोदी जी ने हमारे सीएम को गिरफ्तार किया. उनपर प्रेशर था कि अगर वो इंडिया गठबंधन से दोस्ती रखते हैं तो उनको जेल भेजेंगे, लेकिन हेमंत सोरेन हिम्मत वाला है वह जेल गया लेकिन गठबंधन नहीं छोड़ा. (नीचे देखे पूरी खबर)

रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जो लोग 2014 मे आए थे, 2024 मे जाएंगे. बीजेपी का एक-एक फैसला संविधान को, लोकतंत्र को खत्म करने का है. आप चूके तो आपके वोट का अधिकार भी खत्म कर देंगे, इसलिए जब वोट का मौका मिले तो सावधानी से वोट करना है. यह संविधान बचाने का वोट है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कल्पना सोरेन ने रैली में हेमंत सोरेन का पत्र पढ़ा. इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे बिना किसी वजह जेल में बंद करके रखा है. उसी तरह अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा है. आजादी के बाद ये ऐसी पहली स्थिति है जब चुनाव से पहले शीर्ष नेताओं को जेल के अंदर डाल दिया गया. हम अपना हक मांगते हैं तो ये लोग हमें जेल में डाल देते हैं. हमें तानाशाही सरकार को हटाना होगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा भाजपा को भगाना है देश को बचाना है. उन्होंने कहा, मोदी जी अच्छे काम को नहीं पचा पा रहे हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी के तीन जमाई है, बीजेपी, आईटी और सीबीआई. उन्होंने कहा, पूरे देश में तानाशाही चल रही है. जांच एजेंसी बीदेपी की सहयोगी है लेकिन हम इनकी भभकी से नहीं जरने वाले. तेजस्वी यादव ने कहा, इनकी 400 पार वाली फिल्म फ्लॉप है. (नीचे देखे पूरी खबर)

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया. उन्होंने कहा, मेरे पति का कसूर था. वह 12 साल से इंसुलिन ले रहे हैं लेकिन अब जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा उनके एक- एक निवाले पर कैमरा लगा दिया गया है. उन्होंने कहा, केजरीवाल को सिर्फ और सिर्फ देश की चिंता है. इसी के साथ उन्होंने केजरीवाल का संदेश भी पढ़ा. (नीचे देखे पूरी खबर)

आप नेता संजय सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, 6 महीने पीएम मोदी ने मुझे जेल में रखा. सीएम केजरीवाल मनीष सिसोदिया जेल में है. सबको पकड़- पकड़ कर जेल में ठेल दिया. झारखंड के सबसे लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया. ये लोग जेल से डरा रहे हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से उनका झारखंड दौरा रद्द हो गया. इससे पहले इंडी गठबंधन के राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता ने एयरपोर्ट पर कहा कि भाजपा पूरे देश में भ्रम फैलाकर एकाधिकार चाहती है. लेकिन इंडी गठबंधन एकजुट है. इस रैली से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. लोकसभा की सभी सीटों पर इंडी गठबंधन ही जीतेगा. उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा.




