रांची : झारखंड के पूर्व मंत्री और हुसैनाबाद से एनसीपी के विधायक रहे कमलेश सिंह भाजपा में शामिल हो गये है. शुक्रवार को कमलेश सिंह को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में ज्वाइन कराया. इस दौरान उनके साथ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद थे. इस दौरान कमलेश सिंह ने कहा कि वे भाजपा में आकर अपने को गौरांवित महसूस कर रहे है. इससे पहले कमलेश सिंह के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उनको भाजपा के प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया गया और फिर पार्टी में ज्वाइन कराया गया. (नीचे भी पढे़ं)
ज्वाइनिंग के दौरान अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है. उन्होंने दोहराया कि आजसू और जनता दल यूनाइटेड के साथ मिलकर वे लोग चुनाव लडेंगे. सीटों के बंटवारें और फिर टिकटों का ऐलान भी जल्द कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि पार्लियामेंटरी कमेटी की बैठक में यह तय होगा. इसको लेकर पहली सूची 7 या 8 अक्टूबर तक आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर पार्टी स्तर पर विचार चल रहा है.






