• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-saturday-26th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 26 फरवरी 2022

horoscope-know-your-day-saturday-26th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 26 फरवरी 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज कोई अतिथि आपके घर आ सकता है। जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है, जिनको अगले महीने पर टाला हुआ था। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है। इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज अचानक तबीयत खराब हो सकती है जिससे आप सारे दिन भर परेशान रह सकते हैं।

वृष राशि
निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नचित कर देगी। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। दूसरों की इच्छाएं आपकी अपने ध्यान रखने की इच्छा से टकराएगी, अपनी भावनाओं को बांधे नहीं और वे काम करें, जिससे आपको सुकून मिले। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते है।

मिथुन राशि
अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें, वरना लाभ के बजाय हानि तय है। कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने ऑफिस से जल्दी निकलने का प्रयास करें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आज किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है।

कर्क राशि
आपका पैसा तभी आपके काम आएगा, जब आप उसको संचित करेंगे। यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। लोग आपको आशाएं और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है। जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। धन को इतनी अहमियत न दें कि आपके रिश्ते ही खराब हो जाएं। यह बात याद रखें कि धन मिल सकता है लेकिन रिश्ते नहीं। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते समय आपको हिम्मत और दरियादिली दिखाने की आवश्यकता है। सकारात्मक व्यवहार के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं।

सिंह राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे। इस दिन का भरपूर आनंद ले।

कन्या राशि
आज बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार को रोमांचित कर देगा। आपको याद रखने की आवश्यकता है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो स्वयं अपनी मदद करता है। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा।

तुला राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना दिख रही है। इसके बावजूद पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। धैर्य से काम लें। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा पल अपने बच्चों के साथ गुजारें। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है। अगर आज कुछ करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, खास तौर पर किसी अनजान मोड़ पर, नहीं तो किसी और की गलती की सजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। बच्चे आपका दिल खुश करने वाली खबर ला सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि
भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि भाग्य खुद बहुत आलसी होती है। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। जिन्हें भावनात्मक मदद की आवश्यकता है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मुमकिन है कि आपके आंसुओं को पोंछने के लिए कोई दोस्त आगे आए। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे।

मकर राशि
आज कोई मित्र आपका परिचय किसी महत्वपूर्ण इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। सट्टेबाजी से लाभ हो सकता है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है।

कुंभ राशि
दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन अत्याधिक खाने और मदिरापान से बचें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ा देगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और एहसान-फरामोशी इसे तार-तार कर देती है। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मीन राशि
आज अतिरिक्त धन को जमीन जायदाद का कारोबार में निवेश किया जा सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच जरूरी है। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। कोशिश करते रहे भाग्य साथ अवश्य देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 12th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 12 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 12th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 12 अक्टूबर 2026

October 12, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026

October 11, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026

October 9, 2026
Next Post
tata-steel-new-initiative-टाटा स्टील ने भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट के जरिए पश्चिम बंगाल से असम तक टीएमटी बार की पहली मल्टी-मॉडल शिपमेंट पूरी की, केंद्रीय मंत्री ने दिखायी हरी झंडी,  भारतीय इस्पात क्षेत्र में पहली बार अंतर्देशीय जलमार्ग के माध्यम से उत्पादों का परिवहन

tata-steel-new-initiative-टाटा स्टील ने भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट के जरिए पश्चिम बंगाल से असम तक टीएमटी बार की पहली मल्टी-मॉडल शिपमेंट पूरी की, केंद्रीय मंत्री ने दिखायी हरी झंडी, भारतीय इस्पात क्षेत्र में पहली बार अंतर्देशीय जलमार्ग के माध्यम से उत्पादों का परिवहन

tata-steel-cii-initiative-टाटा स्टील और सीआइआइ की संयुक्त पहल, युवाओं को रोजगार देने के लिए जमशेदपुर के बर्मामाइंस में खोला गया मॉडल कैरियर सेंटर, युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लांच किया ऐप, आदित्यपुर की इस लड़की को मिली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में ऐसी नौकरी

tata-steel-cii-initiative-टाटा स्टील और सीआइआइ की संयुक्त पहल, युवाओं को रोजगार देने के लिए जमशेदपुर के बर्मामाइंस में खोला गया मॉडल कैरियर सेंटर, युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लांच किया ऐप, आदित्यपुर की इस लड़की को मिली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में ऐसी नौकरी

tata-steel-will-take-over-jharkhand-more-iti-झारखंड के दो आइटीआइ के सफल संचालन के बाद टाटा स्टील के हौंसले बुलंद, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए टाटा स्टील कई अन्य आइटीआइ संचालित करेगी, टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी का बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Saraikela accident : कांड्रा सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत 

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News