मेष राशि
आज का दिन कार्य क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन और खास कामों के लिए है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।आज समाज या परिवार के प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। हालांकि इस उत्साहवर्धन के चलते खर्चों में बढ़ोतरी हो जाएगी, लेकिन इससे घबरानै की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पूर्व में हुईं आमदनी, इसको संतुलित कर देगी। आपको बच्चों या खुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की जरूरत है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है।
वृष राशि
आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से दुरुस्त रहने की उम्मीद है। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। जो लोग आपसे प्यार करते हैं या आपकी तरक्की से खुश होते हैं। वैसे लोगों के साथ वार्तालाप करने में शब्दों का प्रयोग सोच समझकर कर करें। आज ऐसे लोगों से साथ संबंध स्थापित करें जो भविष्य के योजनाएं और लाभ को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं।
मिथुन राशि
जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर धन का उपयोग करें। असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले तथ्यों की भली-भांति जांच कर लें। आज लोग आपकी प्रशंसा के कसीदें पढ़ेंगे, जिसे सुनकर आप गदगद हो जायेंगे।
कर्क राशि
आज आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। आपकी पारिवारिक सदस्यों को कंट्रोल में रखने और उनकी न सुनने की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वाद विवाद हो सकता है। और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आपका मित्र आपका भला सोचता है। इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है। उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। आज आप अतिरिक्त जवाबदेही अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपकी आमदनी और प्रतिष्ठा तो बढायेगी ही, साथ ही इस निर्णय पर आपको गर्व महसूस होगा। आज घर में पूजा-पाठ, हवन आदि का आयोजन होगा। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं।
सिंह राशि
आज आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। दोस्त और परिचित लोग भी मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढाएंगे। आपके महंगे गिफ्ट भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे प्रभावित नहीं होगा/ होगी। आपका नकारात्मक स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप सबका ध्यान रखते हो। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन टेंशन में गुजरेगा।
कन्या राशि
आज आपका स्वास्थ्य एकदम दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का प्लान बना सकते हैं। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आपके मानसिक तनाव को कम करने में कारगर साबित होगी। घर में लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को आज ही सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको दूसरों से आगे रखने में मदद करेगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे।
तुला राशि
बड़े उद्योगपतियों के साथ पार्टनरशिप का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा।आज छोटी-छोटी चीजों की वजह से खुद को परेशानी का कारण न बनने दें। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। उदासी के भंवरजाल में फंसकर खुद को बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है।
वृश्चिक राशि
आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकतीं है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। आपके दोस्त आपको ऐसे वक्त पर धोखा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज्यादा आवश्यकता हो। जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी। ऐसे लोगों से संबंध बनाने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।
धनु राशि
व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है।
मकर राशि
आज कार्य क्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। दूसरों के सफलता की सराहना कर आप उसका आनंद ले सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा।अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह अंतिम समय पर टल सकती है। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।
कुंभ राशि
आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को हाथ से फिसलते देख सकते हैं। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।
मीन राशि
आज आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ हंसते खिलखिलाते, हर पल के मजा लेते हुए, आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।


