आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बीती रात भाजपा नेत्री सुनीता पासवान के साथ मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सुनीता पासवान अपनी मां को खाना खिला कर लौट रही थी. इसी दौरान पान दुकान चौक के समीप रिलायंस फ्रेश के पास रात के करीब दस बजे के आसपास कार सवार दो युवती एवं दो युवकों ने उनके साथ रोककर मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. सुनीता के साथ मौजूद उनके भाई एवं बेटी ने शोर मचाया उसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को पड़कर थाना लाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मगर चारों को थाने से ही छोड़ दिया गया. इसको लेकर सोमवार को भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर थाना पहुंचा और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रितिका मुखी ने बताया कि जब एक जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या गारंटी है. उन्होंने पुलिस से अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. उन्होंने बताया कि इस घटना में सुनीता पासवान के कान का सोने का रिंग भी छीन लिया गया है और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया है इसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. इस मौके पर भाजपा नेता राकेश मिश्रा राकेश सिंह, संजय सरदार, अशोक सिंह, संजीव पासवान, जूजू, सावन गुप्ता आदि मौजूद रहे.



