जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. शान्ती देवी सावा की 11वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 41 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. राशि वर्मा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन शिविर संयोजक सावा परिवार की ओर से आस्था, मनीषा, अनाया ने संयुक्त रूप से मंजू देवी सावा, सीमा देवी सावा, जुगल किशोर सावा-रेणु सावा, सुनील कुमार सावा-सुनीता सावा, दीपक सावा-शिल्पा सावा, समाजसेवी देवेन्द्र चतरथ रौशन सावा, अमन, नारायण अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जेपी मित्तल, मंजू मित्तल के साथ किया. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर का संयोजन करते हुए बिजय कुमार सिंह तथा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने सावा परिवार का स्वागत किया. कल ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा व चश्मा के साथ सावा परिवार के सदस्यों द्वारा उपहार प्रदान कर विदा किया जायेगा.



