• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 9, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day Sunday 27th july 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 जुलाई 2025

Horoscope know your day Sunday 27th july 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 जुलाई 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप भले ही उत्साह से लबरेज हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे, जो आज आपके साथ नहीं है। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे।

वृष राशि
सामाजिक मेलजोल से ज्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। शादी के ठीक पहले के खुबसूरत दिनों की याद ताजा हो सकती है, वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इजहार गर्माहट पैदा करेंगे।

मिथुन राशि
सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में अवश्य रंग दिखाएगी। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं। यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

कर्क राशि
आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
वाहन चलाते समय सावधान रहें, खास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। किसी की दखलअंदाजी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

कन्या राशि
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

तुला राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक्त ठीक तरह से व्यवहार करें। आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि
अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं। आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा आनंद आप ले पाएंगे।

धनु राशि
आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हंसने-हंसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है। जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं, लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आपको ऐसी परियोजनाओं पर काम करना चाहिए, जो आगे चलकर मुनाफा दें। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है। जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

मकर राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

कुंभ राशि
सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको आज बुरी तरह थकाएगी। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को न भूलें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने बहुमूल्य हैं।

मीन राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की जरूरत है। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की आवश्यकता है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026

October 9, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 8th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 8 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 8th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 8 अक्टूबर 2026

October 8, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 7th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन बुधवार 7 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 7th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन बुधवार 7 अक्टूबर 2026

October 7, 2026
Next Post

Jamshedpur religious scam : जमशेदपुर में धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला, टाटा स्टील का क्वार्टर लेकर चल रहा था ईसाई बनाने का खेल, देखिये - video

adityapur road accident- गम्हरिया टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल

Jamshedpur road accident : बिष्टुपुर मोदीपार्क के पास दो कारों में जबरदस्त टक्कर, बाल-बाल बचे दोनों कारों में सवार लोग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

Jamshedpur mango jam : मानगो पुल पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रेंगते रहे वाहन, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News