
जमशेदपुर : झारखंड में नयी सरकार का गठन हो चुका है. लिहाजा, आम जनता के साथ ही झारखंड पुलिस को भी नयी सरकार से काफी आशाएं है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के लोगों ने यहीं वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपनी मांगों को पहुंचा दिया है. नववर्ष के मौके पर पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इन लोगों ने बधाई भी दी और अपने लंबित मांगों के बारे में भी बताया. इन लोगों ने संक्षिप्त तौर पर क्षतिपूर्ति अवकाश की कटौती करने और सीमित परीक्षा समाप्त करने के संबंध में पुलिसवालों की मांग को रखा.

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इसकी संभावनाओं को तलाशने के बाद निश्चित तौर पर सरकार अपना फैसला लेगी. इस बीच जमशेदपुर में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से भी पुलिस एसोसिएशन के लोगों ने मुलाकात की. इस दौरान बन्ना गुप्ता ने पुलिसवालों ने 13 माह के लंबित वेतनमान समेय अन्य समस्याओं को जाना ताकि सुरक्षित समाज बनाने के लिए टेंशनमुक्त पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा सके.







