
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर पंचायत स्तर के स्कूलों में मातृभाषा के शिककों की नियुक्ति का रास्ता साफ किए जाने का निर्देश दिया है, ताकि पंचायत स्तर पर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके. इस दौरान जिले के शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि स्थानीय भाषा के जानकार शिक्षकों को प्राथमिकता देते हुए उनकी नियुक्ति पंचायत स्तर पर की जाए.







