
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में 11 जनवरी से जयपुर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की 24 वीं शाखा खुलने जा रही है. यह संस्था मुख्य रुप से कटे हुए हाथ पैर, कैलिपर के साथ व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, हियरिंग एड आदि निशुल्क उपलब्ध कराएगी. इसका उद्घाटन टाटा स्टील के सीईओ कम एमडी टी. भी. नरेन्द्रन करेंगे। इस अवसर पर भी. आर. मेहता, नितिन मदन कुलकर्णी स्वास्थ्य सचिव, झारखण्ड सरकार एवं जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला मौजूद रहेंगे. संस्था की शुरुआत 1975 में जयपुर में हुई थी. अब तक पुरे देश भर में इसकी 23 शाखाएं सेवा दे रही है.







