
चाकुलिया :सरकारी राशि का किस कदर दुरूपयोग होता है देखना हो तो आये चाकुलिया नगर पंचायत. इन दिनों चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी राशि का दुरुपयोग जमकर किया जा रहा है. एक तरफ नपं प्रशासन द्वारा नपं क्षेत्र के वार्ड के विभिन्न गली मुहल्लों में सड़क निर्मान कराने के लिए निविदा निकाल कर सड़क का निर्मान किया जा रहा है. नगर विकास फंड से लाखों की लागत से सड़क निर्मान होते ही उक्त सड़कों को जुस्को द्वारा पाईप लाईन बिछाने के लिए तोड़ दिया जा रहा है. सड़क बनने के बाद फिर सड़क को तोड़ने के कारण नपं क्षेत्र के ग्रामीणों में विभाग के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ रोष दिख रही है. लोगों का कहना है कि जब सड़क किनारे जुस्को द्वारा पाईप लाईन बिछाने का कार्य करना है तो पहले पाईप लाईन का काम किया जाये इसके पश्चात सड़क निर्मान किया जाए परंतु ऐसा ना कर विभाग पहले सड़क बना रही है फिर जुस्को पाईप लाईन बिछाने के नाम पर सड़क को तोड़ रहा है. ऐसा होने से सरकार की राशी का दुरूपयोग नगर पंचायत में किया जा रहा है. इस संबंध में नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने कहा कि यह सही है कि सड़क बनने के बाद जुस्को द्वारा पाईप लाईन बिछाने के नाम पर सड़क तोड़ा गया. कहा कि पहले पाईप लाईन बिछाने के लिए सड़क को तोड़ा गया था. नपं द्वारा दोबारा उक्त सड़क की निर्मान के लिए निविदा निकाली गई, कई सड़क बन गई है. कहा कि दोबारा जुस्को द्वारा उक्त सड़क को फिरूल बदलने के नाम पर सड़क को तोड़ा जा रहा है. कहा कि जुस्को कम्पनी के इस कार्य के लिए नपं के जन प्रतिनिधियों ने विगत दिनों नपं के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर कम्पनी के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है.इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद औझा ने कहा कि जुस्को कम्पनी की कार्य करने की शैली गलत है. इसके लिए विभागीय स्तर पर कई बार फटकार लगाई गई है. कहा कि सड़क निर्मान की निविदा विभाग द्वारा निकाली गई है. कहा कि जहां दोबारा जुस्को द्वारा फिरोल बदलने का काम होना है वहां कि सड़क निर्मान कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है.








