
चाकुलिया : चाकुलिया के लोकप्रिय चिकित्सक स्व रविन्द्र नाथ सोरेन की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को विधायक समीर महंती ने अपने दल बल के साथ प्रखंड के कुचाशोली चौक पहुंचकर चौक पर स्थापित डॉ रबिन्द्र नाथ सोरेन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर लोगों ने डा सोरेन अमर रहे का नारा लगाया. अवसर पर संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि स्व रविन्द्र नाथ सोरेन की जीवनी से युवाओं प्रेरणा ले, वे हमेशा गरीबों की उत्थान और समाज सेवा में बढ़चढकर काम किया है जिस कारण आज भी डा सोरेन लोगों की दिलों में जिंदा है. कहा कि डा सोरेन की समाज के प्रति किये गये कार्य अतुलनीय है, समाज को उनकी कमी हमेशा खलेगी. मौके पर गौतम दास, अप्पू महतो,राजा बारीक,लखन मांडी,अमर हांसदा,खकन महतो,रवि तिवारी,मिथुन कर,रंजीत बास्के,राजा खान,नारू राय,आदि उपस्थित थे.






