
जमशेदपुर : सोनारी में शनिवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जरूरतमंद लोगों के बीच 108 कंबल बांटे गये.

इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, देवेंद्र सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जुगसलाई के झामुमो विधायक मंगल कालिंदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खान, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.








