
चाईबासा : वन भवन चाईबासा परिसर में शनिवार को पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्धघाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक दीपक बिरुवा ने किया। इस अवसर पर श्री बिरुवा ने कहा कि पीसीसी सड़क बन जाने से अब सुगमतापूर्वक आवागमन हो पाएगा. इस दौरान कर्मियों की समस्याओं से भी रू-ब-रू हुए। इस अवसर मुख्य रूप से सीसीएफ संजय कुमार सिन्हा, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, कोल्हान वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी शिव कुमार प्रसाद, सामाजिक वानिकी पदाधिकारी महालिंगा, विधायक प्रतिनिधि घनश्याम दरबार, आशुतोष कुमार के अलावा वन विभाग के कर्मी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।








