
चाईबासा : सेविका सहायिका कर्मचारी संघ, चाईबासा, हाटगम्हरिया, झींकपानी और टोन्टो प्रखंड समितियों ने शनिवार को सरनाडीह में विधायक दीपक बिरुवा से मिल कर उनका अभिनंदन किया और जीत की बधाई दी। वहीं सेविका सहायिका कर्मचारी संघ ने विधायक दीपक बिरुवा के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए निदान कराने की मांग की। संघ की मांगों में मानदेय वृद्धि, समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, नियमित मानदेय भुगतान, बच्चों की पूर्ण शिक्षा के लिए सामग्री उपलब्ध कराना आदि शामिल है। संघ की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि सरकार आपके साथ है और हमेशा रहेगी। सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं का निदान जरूर किया जाएगा। संघ के प्रतिनिधिमंडल में आनंदिनी होरो, पंचमी तियु, सुशाना बारी, कश्मीरा बिरुली, दुखनी मुंदुइया, आशा गोप, एमलेन, लालमति हांसदा, जयश्री तुबिद, कमला हांसदा, सविता बारी, मुक्ता लागुरी, लक्ष्मी कुंकल, कविता तुबिद, सूर्यमनी पिंगुवा समेत अन्य शामिल थीं।








