मेदिनीनगर : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता को साक्ष्य के अभाव में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निरुपम कुमार की अदालत ने रिहा कर दिया है। विदित हो कि डॉ शशि भूषण मेहता के खिलाफ वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने साक्ष्य की कमी पाते हुए जीआर कांड संख्या 2262/2014 के मामले में श्री मेहता को बरी कर दिया है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]






