
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना के पीछे मीना टॉवर फ्लैट में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे मीटर वाली जगह में अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना मानगो दमकल विभाग को दी गई. सूचना पाकर विभाग का एक दमकल वाहन मौके पर पंहुचा पर तब तक स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया था. आग से किसी तरह का भारी नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार मीना टॉवर में दोपहर दो बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. लोगों ने बिजली बंद कर अग्नि शमक यंत्र से आग पर काबू पा लिया.







