
चाईबासा : जिले में 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को समाहरणालय परिसर में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने की. सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी-पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों को एवं टोटो चालकों को पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने टोटो चालकों के साथ ही वाहन चालकों एवं आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा जीवन की सुरक्षा पर आवश्यक जानकारियां दी।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी परितोष ठाकुर, एनडीसी रवि कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, नितेश राठौर, समाजसेवी घनश्याम दरबार, परिवहन विभाग के प्रधान लिपिक अमित कुमार, जगन्नाथ सुंडी के अलावा आनंद आर्य, संतोष कुमार, पंकज मिश्रा, सन्नी कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.















